Shreyas Iyer ने छोड़ा महेंद्र सिंह धोनी को पीछे, आईपीएल में हासिल की बड़ी उपलब्धि

Shreyas Iyer MS Dhoni: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 में लगातार दूसरी जीत हासिल की. मंगलवार को हुए मुकाबले में उन्होने लखनऊ सुपर जायंट्स को 8 विकेट से हराया. इस जीत के साथ ही अय्यर ने महेंद्र सिंह धोनी को एक मामले में पीछे छोड़ दिया है.