×

वेस्टइंडीज सीरीज से पहले स्टार खिलाड़ी ने रेड बॉल क्रिकेट से अचानक लिया ब्रेक

श्रेयस अय्यर का 15 अक्टूबर से शुरू हो रहे रणजी ट्रॉफी सत्र में खेलना संदिग्ध हो गया है. वह चोट से उबरने की प्रक्रिया के लिए बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस जाएंगे.

Team India

Team India

Shreyas Iyer break from red ball cricket: भारत- वेस्टइंडीज के बीच दो अक्टूबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज को लेकर टीम इंडिया का ऐलान जल्द होना है. मगर इस सीरीज से पहले टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज ने रेड बॉल क्रिकेट से ब्रेक लेने की घोषणा की.

Shreyas iyer
Shreyas iyer

श्रेयस अय्यर ने रेड बॉल क्रिकेट से लिया ब्रेक

भारतीय टेस्ट टीम में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे श्रेयस अय्यर ने अचानक रेड बॉल क्रिकेट से ब्रेक लेने की घोषणा की. उन्होंने चयन समिति से वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए भी उनके नाम पर विचार नहीं करने का अनुरोध किया है.

Shreyas Iyer
Shreyas Iyer

श्रेयस अय्यर को पीठ में जकड़न की शिकायत

भारत के मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर को सूचित किया है कि पीठ में जकड़न के कारण वह इस समय लाल गेंद के क्रिकेट में होने वाली कड़ी मेहनत का सामना नहीं कर सकते.

Shreyas iyer India
Shreyas iyer India


ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ मैच से नाम लिया वापस

श्रेयस ने लखनऊ में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ चल रहे भारत ए के दूसरे चार दिवसीय अनौपचारिक टेस्ट से नाम वापस ले लिया था और अब पता चला है कि उन्होंने लाल गेंद के क्रिकेट से अस्थायी ब्रेक ले लिया है. उन्हें भारत ए का कप्तान बनाया गया था और उनकी अनुपस्थिति में ध्रुव जुरेल ने यह जिम्मेदारी संभाली.

Shreyas Iyer team India
Shreyas Iyer team India

श्रेयस ने अगरकर को पत्र लिखकर किया अनुरोध

बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, उन्होंने भारत ए टीम प्रबंधन को सूचित किया कि वह निजी कारणों से मुंबई गए हैं जबकि उन्होंने चयन समिति के अध्यक्ष को सूचित किया है कि उनकी पीठ फिलहाल प्रथम श्रेणी और टेस्ट क्रिकेट की कड़ी मेहनत का सामना करने की स्थिति में नहीं है. दरअसल श्रेयस ने अगरकर को पत्र लिखकर औपचारिक रूप से आग्रह किया है.

Shreyas Iyer
Shreyas Iyer

अय्यर का रणजी ट्रॉफी सत्र में खेलना संदिग्ध

पंजाब किंग्स को आईपीएल 2025 के फाइनल तक पहुंचाने वाले श्रेयस का 15 अक्टूबर से शुरू हो रहे रणजी ट्रॉफी सत्र में खेलना संदिग्ध हो गया है. पीटीआई को पता चला है कि श्रेयस अब अपनी पीठ की आगे की जांच और उबरने की प्रक्रिया के लिए बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस जाएंगे. बता दें कि श्रेयस अतीत में भी पीठ की समस्या से जूझते रहे हैं.

Trending This Week