• Home
  • Photos
  • Shreyas Iyer vs MS Dhoni: ODIs में नंबर-4 की पोजिशन पर किसका रिकॉर्ड बेहतर, देखें आंकड़े

Shreyas Iyer vs MS Dhoni: ODIs में नंबर-4 की पोजिशन पर किसका रिकॉर्ड बेहतर, देखें आंकड़े

Edited By : Akhilesh Tripathi | Feb 09, 2025, 01:30 PM IST

Published On Feb 09, 2025, 01:30 PM IST

Last UpdatedFeb 09, 2025, 01:30 PM IST

श्रेयस अय्यर का नंबर चार की बैटिंग पोजिशन में रिकॉर्ड शानदार है. उन्होंने इस पोजिशन पर बल्लेबाजी करते हुए चार शतक और नौ अर्धशतक जड़े हैं.

1 /5
(Image credit- Shreyas Iyer X)

सबसे ज्यादा रन

श्रेयस अय्यर ने नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हुए 34 मैच की 34 इनिंग में छह बार नॉट आउट रहते हुए 1456 रन बनाए हैं. वहीं धोनी ने नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हुए 30 मैच की 30 इनिंग में छह बार नॉट आउट रहते हुए 1358 रन बनाए हैं. रन बनाने के मामले में श्रेयस अय्यर धोनी से आगे हैं, हालांकि उन्होंने चार मैच धोनी से ज्यादा खेला है.

2 /5
(Image credit- BCCI X)

औसत और स्ट्राइक रेट

नंबर चार पर बैटिंग करते हुए श्रेयस अय्यर का औसत 52.00 का है, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 103. 33 का है, वहीं धोनी का औसत 56.98 का है, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 92.82 का है. श्रेयस अय्यर यहां भी धोनी से आगे हैं.

3 /5
(Image credit- BCCI X)

शतक और अर्धशतक

श्रेयस अय्यर ने नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हुए चार शतक और नौ अर्धशतक जड़े हैं, उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 128 रन है, वहीं धोनी के नाम नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हुए एक शतक और 12 अर्धशतक है. धोनी का इस नंबर पर वनडे में सर्वाधिक स्कोर 109 रन है. शतक जड़ने के मामले में श्रेयस अय्यर धोनी से काफी आगे हैं

4 /5
(Image credit- BCCI X)

चौके और छक्के

चौके और छक्के की बात करें तो श्रेयस अय्यर का यहां भी दबदबा है. श्रेयस अय्यर ने नंबर चार की पोजिशन पर बैटिंग करते हुए 139 चौके और 40 छक्के जड़े हैं. धोनी ने 111 चौके और 33 छक्के लगाए थे.

5 /5
(Image credit- BCCI X)

धोनी का वनडे करियर

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने करियर में 350 वनडे मैच खेले. 350 वनडे मैच की 297 इनिंग में धोनी ने 84 बार नॉट आउट रहते हुए 10773 रन बनाए. धोनी ने वनडे में यह रन 50.57 की शानदार औसत और 87.56 की स्ट्राइक रेट के साथ बनाए. उन्होंने कुल 10 शतक और 73 अर्धशतक लगाए. अपने वनडे करियर के दौरान धोनी ने 826 चौके और 229 छक्के लगाए.