×

शुभमन गिल होंगे भारत के नए वनडे कप्तान, ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान, रोहित- कोहली टीम का हिस्सा

श्रेयस अय्यर टीम के नए उप कप्तान होंगे. ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है. रोहित और विराट बतौर बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया में खेलते नजर आएंगे.

Shubman-Gill

Shubman-Gill

Shubman Gill ODI Captain: शुभमन गिल भारत के नए वनडे कप्तान होंगे. गिल रोहित शर्मा की जगह लेंगे. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गिल को कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं श्रेयस अय्यर टीम के नए उप कप्तान होंगे. ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है, जिसमें रोहित और विराट बतौर बल्लेबाज खेलते नजर आएंगे.

बीसीसीआई ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा की. वनडे टीम की कमान पहली बार शुभमन गिल के हाथों में होगी. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के तीन मैच 19, 23 और 25 अक्टूबर को खेले जाएंगे. इसके बाद 29 अक्टूबर से 8 नवंबर के बीच टी20 सीरीज खेली जाएगी.

Shreyas Iyer
Shreyas Iyer

श्रेयस अय्यर को मिली बड़ी जिम्मेदारी

आईपीएल 2025 और चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले श्रेयस अय्यर को बड़ा इनाम मिला है और वह भारतीय टीम के उपकप्तान बनाए गए हैं.

Virat Kohli Rohit sharma
Virat Kohli Rohit sharma

रोहित- विराट ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम का होंगे हिस्सा

भारत के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में चुना गया है. रोहित गिल की कप्तानी में बतौर बल्लेबाज खेलते नजर आएंगे. वह गिल के साथ पारी की शुरुआत करेंगे. कोहली नंबर तीन पर खेलते दिखेंगे.

Nitish reddy
Nitish reddy

TRENDING NOW


नितीश रेड्डी को मिला मौका, जुरेल भी टीम का हिस्सा

वनडे टीम में नितीश रेड्डी को मौका दिया गया है. नितीश रेड्डी ने हाल में ही अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया है. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज के रुप में ध्रुव जुरेल को जगह मिली है. संजू सैमसन वनडे टीम में जगह नहीं बना सके. वहीं तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा को भी नहीं चुना गया. यशस्वी जायसवाल बैकअप ओपनर के रुप में टीम में शामिल हैं.

Jasprit Bumrah
Jasprit Bumrah

जसप्रीत बुमराह को दिया गया रेस्ट

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए जसप्रीत बुमराह को रेस्ट दिया गया है. बुमराह हालांकि टी-20 सीरीज का हिस्सा होंगे. भारतीय वनडे टीम में मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा चार तेज गेंदबाज होंगे. वहीं कुलदीप, अक्षर, सुंदर को भी टीम में जगह दी गई है.

Indian ODI Team
Indian ODI Team

ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप कप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल

India T20I Team
India T20I Team

ऑस्ट्रेलिया टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया

सूर्य कुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उप कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर

Trending This Week