• Home
  • Photos
  • LSG VS GT: शुभमन गिल ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, जोस बटलर के नाम भी बड़ी उपलब्धि

LSG VS GT: शुभमन गिल ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, जोस बटलर के नाम भी बड़ी उपलब्धि

Edited By : Akhilesh Tripathi | Apr 12, 2026, 09:21 PM IST

Published On Apr 12, 2026, 09:21 PM IST

Last UpdatedApr 12, 2026, 09:21 PM IST

शुभमन गिल और जोस बटलर ने इस मैच में अर्धशतकीय पारी खेली. गुजरात टाइटंस की टीम ने लखनऊ सुपरजायंट्स को सात विकेट से हराया.

1 /5
Shubman Gill

शुभमन गिल ने विराट कोहली को पीछे छोड़ा

लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मैच में शुभमन गिल IPL में 4000 रन पूरे किए. वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने 26 साल 216 दिन की उम्र में यह कारनामा किया है. उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 27 साल 195 दिन की उम्र में आईपीएल में चार हजार रन पूरे किए थे.

2 /5
Shubman Gill record

गिल ने तोड़ा विराट कोहली का बड़ा कीर्तिमान

शुभमन गिल ने 118 पारियों में आईपीएल में चार हजार रन बनाने का कारनामा किया है. वह आईपीएल में सबसे तेज चार हजार रन बनाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 128 पारियों में चार हजार रन पूरे किए थे. केएल राहुल (105 पारी) इस लिस्ट में टॉप पर हैं.

3 /5
Jos Buttler

जोस बटलर के नाम बड़ी उपलब्धि

जोस बटलर ने इस मैच में अर्धशतक लगाया, जो उनके टी-20 करियर की 100वीं फिफ्टी है. इसी के साथ उन्होंने टी-20 क्रिकेट में 14 हजार रन पूरे किए. वह टी-20 में सबसे तेज 14 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. उन्होंने यह उपलब्धि 468 पारियों में हासिल की. क्रिस गेल (423 पारियां) पहले नंबर पर और डेविड वॉर्नर (431 पारियां) दूसरे नंबर पर हैं.


4 /5
Nicholas Pooran

LSG के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने निकोलस पूरन

निकोलस पूरन लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने 47 मैचों में 1422 रन बना लिए हैं. उन्होंने पहले नंबर पर मौजूद केएल राहुल (1410) को पीछे छोड़ दिया है. 1038 रन के साथ आयुष बडोनी इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं.

5 /5
George Linde

सबसे ज्यादा टी-20 मैच खेलकर IPL डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बने जार्ज लिंडे

इस मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर जार्ज लिंडे ने डेब्यू किया. जॉर्ज लिंडे सबसे ज्यादा टी-20 खेलकर IPL डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बने हैं. उन्होंने 250 टी-20 के बाद आईपीएल में अपना पहला मैच खेला. इससे पहले डेविड पेन (233 मैच) और डेविड मलान (227 मैच) इस लिस्ट में शामिल थे.