- क्रिकेट न्यूज़
- Photos
- IND VS ENG: कप्तान और उप-कप्तान फाइनल, मगर कोहली पर बना है सस्पेंस
IND VS ENG: कप्तान और उप-कप्तान फाइनल, मगर कोहली पर बना है सस्पेंस
Published On May 11, 2025, 06:45 AM IST
Last UpdatedMay 11, 2025, 06:45 AM IST
इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा मई के तीसरे हफ्ते के अंत में की जाएगी और इस दौरे पर युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जाएगा. ं
शुभमन गिल संभालेंगे टीम की कमान
प्रतिभाशाली बल्लेबाज शुभमन गिल को टेस्ट में भारतीय टीम की कमान सौंपी जा सकती है. बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, यह सच है कि चयनकर्ताओं ने इंग्लैंड सीरीज के लिए कोहली को भारतीय कप्तान बनाने के बारे में सोचा था, इससे गिल को कप्तानी की भूमिका में ढलने के लिए कुछ समय मिल जाता, मगर कोहली पर सस्पेंस बना हुआ है. बुमराह की फिटनेस की समस्या है, इस कारण अजीत अगरकर की समिति की पंसद गिल लग रहे हैं.
ऋषभ पंत होंगे उपकप्तान
उप-कप्तान का चयन सरल लगता है क्योंकि पंत विदेशी परिस्थितियों में भारत के बेहतरीन टेस्ट बल्लेबाजों में से एक हैं और जसप्रीत बुमराह का कद इतना बड़ा है कि उन्हें उप-कप्तान की भूमिका के लिए नहीं चुना जा सकता है और साथ ही जब उनकी खुद की फिटनेस भी संदिग्ध है तो उनका पूरी श्रृंखला के लिए खेलना अनिश्चित है. पंत ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका में शतकों के साथ 42 से अधिक के औसत से इस प्रारूप में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं, वह इन देशों में सात बार 90 और 99 के बीच स्कोर बना चुके हैं. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, अगर बुमराह कप्तान नहीं हैं तो उन्हें उप-कप्तानी की पेशकश करने का कोई मतलब नहीं है.
बीसीसीआई ने कोहली पर चुप्पी साधी
हालांकि बीसीसीआई ने कोहली के टेस्ट करियर के संबंध में उनसे हुई बातचीत पर चुप्पी साधी हुई है. पीटीआई ने चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर और बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया से संपर्क किया लेकिन उन्होंने अभी तक इस सवाल का जवाब नहीं दिया है. माना जा रहा है कि कोहली को इंग्लैंड में आगामी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में खेलने के लिए कहा जाएगा क्योंकि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में उनके अनुभव की जरूरत होगी, विशेषकर तब जब रोहित शर्मा ने भी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.
केएल राहुल कप्तानी की रेस से बाहर
केएल राहुल को विकल्प के रूप में नहीं माना जा रहा है क्योंकि वह पहले से ही 33 से अधिक उम्र के हैं और बेंगलुरु के इस खिलाड़ी के लिए निरंतरता एक मुद्दा रहा है, भले ही वह ऑस्ट्रेलिया में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से एक थे. उनका 11 साल के टेस्ट कैरियर के बाद 50 मैचों में 35 से कम का औसत प्रभावशाली नहीं है.
साई सुदर्शन का चयन तय, मई के तीसरे हफ्ते में टीम का होगा ऐलान
इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा मई के तीसरे हफ्ते के अंत में की जाएगी जबकि भारत ए टीम की घोषणा अगले सप्ताह की शुरुआत में की जाएगी. अगर टेस्ट दौरे के लिए नए खिलाड़ियों में से एक का चयन निश्चित है तो वह तमिलनाडु के बाएं हाथ के साई सुदर्शन ही होंगे जिन्होंने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है, अगर सब कुछ ठीक रहा तो वह या तो पारी की शुरुआत करेंगे या तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आएंगे