×

Shubman Gill vs Babar Azam: 47 ODI के बाद कौन किसपर भारी? देखें दिलचस्प आकड़ें

Shubman Gill vs Babar Azam: 47 ODI के बाद कौन किसपर भारी. यहां देखिए उनके रन, औसत से लेकर हर छोटी बड़ी डिटेल.

gill azam

gill azam

Shubman Gill vs Babar Azam: वर्ल्ड क्रिकेट में मौजूदा समय में बल्लेबाजी की बात जब भी होती है तो भारत के स्टार युवा खिलाड़ी शुभमन गिल और पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी बाबर आजम की चर्चा जरूर होती है. क्रिकेट जगत के इन दोनों सितारों में पहले 47 वनडे के बाद कौन किससे आगे था हम आपको इसकी पूरी जानकारी देंगे.

भारत के युवा स्टार खिलाड़ी शुभमन गिल 47 वनडे खेल चुके हैं. इन 47 वनडे मैचों की 47 पारियों में शुभमन गिल ने 2328 रन बनाए हैं. वहीं, बाबर आजम के पहले 47 वनडे की बात करें तो पाकिस्तान के इस शानदार बल्लेबाज ने पहले 47 मैचों में 45 बार बल्लेबाजी की थी जिसमें उनके बल्ले से 2006 रन निकले थे. रन के मामले में शुभमन गिल बाबर से काफी आगे हैं.

Shubman Gill and Babar Azam

बल्लेबाजी औसत में भी शुभमन गिल ने बाबर को पछाड़ दिया है. शुभमन गिल ने पहले 47 वनडे में 58.20 की औसत से रन बनाए हैं. बाबर की औसत की बात करें तो उनका 47 वनडे में बल्लेबाजी औसत 54.21 का था.

gill azam

TRENDING NOW


सर्वाच्च स्कोर में भी शुभमन ने बाजी मारी है. गिल का वनडे में सर्वोच्च स्कोर 208 रन का है. बाबर अपने पहले 47 वनडे में अपना सर्वोच्च स्कोर 125 रन का बना सके थे. बाबर अभी भी वनडे में दोहरा शतक नहीं लगा पाए हैं.

शतक और अर्धशतक की बात करें तो बाबर आजम ने पहले 47 वनडे में 8 सेंचुरी जड़ दी थी. बाबर के बल्ले से 7 अर्धशतक निकले थे. दूसरी ओर शुभमन गिल ने 47 वनडे मैचों में 6 शतक और 13 अर्धशतक लगाए हैं. शतक के मामले में बाबर आजम शुभमन से आगे हैं.

दोनों के स्ट्राइक रेट पर नजर डाले तो गिल 47 वनडे में अब तक 101.75 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते आए हैं. दूसरी ओर बाबर आजम का स्ट्राइक रेट पहले 47 वनडे में 85.76 का था.

Trending This Week