- क्रिकेट न्यूज़
- Photos
- चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत चुके हैं यह 06 प्लेयर्स, 2025 में भी दिखेगा जलवा
चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत चुके हैं यह 06 प्लेयर्स, 2025 में भी दिखेगा जलवा
Published On Feb 17, 2025, 06:42 PM IST
Last UpdatedFeb 17, 2025, 06:42 PM IST
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने पहले ही चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है. इस लिस्ट में भारत और पाकिस्तान के प्लेयर्स का नाम शामिल है.
01. विराट कोहली
टीम इंडिया ने साल 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था. विराट कोहली इस टूर्नामेंट का हिस्सा थे. विराट कोहली ने साल 2013 में पांच मैच में 58.66 की औसत से 176 रन बनाए थे.
02. रोहित शर्मा
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी साल 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम इंडिया का हिस्सा थे. रोहित शर्मा ने साल 2013 में दो अर्धशतक के साथ 177 रन बनाए थे.
03. रविंद्र जडेजा
टीम इंडिया के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा भी इस लिस्ट में शामिल हैं. रविंद्र जडेजा भी साल 2013 में धोनी की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य थे. रविंद्र जडेजा साल 2013 में सबसे ज्यादा विकेट (12) लेने वाले गेंदबाज थे. इसके अलावा उन्होंने 80 रन भी बनाए थे. जडेजा फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे. उन्होंने दो विकेट हासिल किए हैं, इसके अलावा 33 रन की पारी भी खेली थी.
04. बाबर आजम
पाकिस्तान के बाबर आजम भी इस लिस्ट में शामिल हैं. बाबर आजम साल 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली पाकिस्तान टीम का हिस्सा थे. बाबर आजम ने कुल 133 रन बनाए थे, जिसमें फाइनल में 46 रन की पारी भी शामिल थी.
05. फखर जमान
फखर जमान भी 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली पाकिस्तान टीम का हिस्सा थे. फखर जमान ने चार इनिंग में 63 की औसत से 252 रन बनाए थे, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल था. फखर जमान ने फाइनल में 114 रन की पारी खेली थी.
06. फहीम अशरफ
फहीम अशरफ भी साल 2017 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली पाकिस्तान टीम के सदस्य थे. उन्होंने सिर्फ एक मैच खेला था. उस मैच में उन्होंने 15 रन बनाए थे और दो विकेट चटकाए थे.