×

IND vs SA: इन 5 विलेन की वजह से भारत को मिली मुल्लांपुर में हार, शामिल हैं कई स्टार

साउथ अफ्रीका ने भारत को पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में 51 रन से हरा दिया. कौन से रहे भारत की हार के पांच विलेन.

south-africa-beat-india

south-africa-beat-india

साउथ अफ्रीका ने भारत को टी20 इंटरनेशनल सीरीज के दूसरे मैच में 51 रन से हरा दिया. भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. क्विंटन डि कॉक के 90 रन की पारी के दम पर साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट पर 213 रन बनाए. इसके जवाब में भारतीय टीम 19.1 ओवर में 162 रन पर सिमट गई. इसके साथ ही सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है. भारत की हार के 5 सबसे बड़े विलेन कौन से रहे.

jasprit-bumrah
jasprit-bumrah

नहीं चला बुमराह का जादू

भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारत के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह कुछ खास नहीं कर पाए. बुमराह की गेंदबाजी पर चार छक्के लगे. फरेरा और डि कॉक ने बुमराह की गेंदबाजी पर दो-दो छक्के लगाए. बुमराह ने अपने चार ओवरों में 45 रन दे दिए. जसप्रीत बुमराह के लिए यह रन काफी ज्यादा हैं. बुमराह को कोई विकेट भी नहीं मिला.

Arshdeep Singh
Arshdeep Singh

अर्शदीप भी नहीं चले

अर्शदीप सिंह के लिए दिन तो बहुत खराब रहा. उन्होंने एक ओवर में 13 गेंद फेंकी. उन्होंने इस ओवर में सात वाइड गेंद फेंकी. अर्शदीप तो बहुत ही महंगे साबित हुए. उन्होंने चार ओवरों में 54 रन दे दिए. उनकी गेंदबाजी पर 5 छक्के लगे. अर्शदीप सिंह की लाइन और लेंथ बिगड़ी हुई दिखी.

shubman-Gill-out-ind-sa
shubman-Gill-out-ind-sa

TRENDING NOW


नहीं चला शुभमन गिल का बल्ला

भारतीय टीम के उपकप्तान शुभमन गिल लगातार दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में फ्लॉप रहे. पिछले मैच में गिल ने चार रन बनाए थे. लेकिन इस मैच में वह खाता भी नहीं खोल पाए. गिल को दोनों मैचों में लुंगी नगिडी ने पहले ही ओवर में आउट किया. इसके बाद सोशल मीडिया पर टीम में गिल की जगह पर सवाल उठने लगे हैं. गिल ने एशिया कप 2025 से टी20 इंटरनेशनल में वापसी की थी. इसके बाद से अभी तक कुल 14 पारियों में उन्होंन सिर्फ दो बार चालीस से ज्यादा स्कोर बनाया है. उन्होंने कोई हाफ सेंचुरी नहीं लगाई. उनका सर्वाधिक स्कोर 47 रन का रहा है. यह उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में दुबई में बनाया था. गिल ने अपनी वापसी से अभी तक 23.90 के औसत से 263 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक-रेट 142.93 का रहा है.

Suryakumar Yadav
Suryakumar Yadav

सूर्यकुमार यादव का बल्ला भी तो सूख गया है

भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव का बल्ला भी टी20 क्रिकेट में काफी खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं. साल 2025 सूर्य कुमार यादव के लिए काफी निराशाजनक रहा है. इस साल उन्होने 17 पारियों में सिर्फ 14.35 की औसत से 201 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट भी 126.41 का रहा है. जो सूर्या के पुराने खेल से बिलकुल मेल नहीं खाता. इस साल सूर्या ने एक भी हाफ सेंचुरी नहीं लगाए. इस साल तीन बार वह खाता नहीं खोल पाए हैं. साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप के बाद से वह दो हाफ सेंचुरी लगा पाए हैं.

axar-patel
axar-patel

बैटिंग ऑर्डर में क्यों हुआ बदलाव

भारतीय टीम प्रबंधन ने इस मैच में नंबर तीन पर अक्षर पटेल को भेजा. बैटिंग ऑर्डर में यह बदलाव किसी को समझ नहीं आया. अक्षर को पिंच हिटर के तौर पर भेजा गया. लेकिन यह प्रयोग कामयाब नहीं हुआ. अक्षर ने 21 गेंदों पर सिर्फ 21 रन बनाए. वह अपनी भूमिका सही तरीके से नहीं निभा पाए. मैच के बाद पूर्व भारतीय बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने भी टीम की इस रणनीति पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि जब आप इतने बड़े स्कोर का पीछा कर रहे हों तो आपको अपना सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी क्रम भेजना चाहिए. उन्होंने कहा कि अक्षर पटेल ने पिंच हिटर की तरह बल्लेबाजी भी नहीं की.

Trending This Week