- Home
- Photos
- कथक डांसर हैं केशव महाराज की पत्नी, साउथ अफ्रीका के हिंदू क्रिकेटर की लव स्टोरी काफी फिल्मी है
कथक डांसर हैं केशव महाराज की पत्नी, साउथ अफ्रीका के इस हिंदू क्रिकेटर की लव स्टोरी काफी फिल्मी है
Published On Feb 21, 2025, 02:37 PM IST
Last UpdatedFeb 21, 2025, 02:37 PM IST
भगवान राम और हनुमान जी के भक्त केशव महाराज की जड़े यूपी के सुल्तानपुर से जुड़ी हैं. हिंदू संस्कृति को फॉलो करने की वजह से सोशल मीडिया पर वह काफी पोपुलर भी हैं.
कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी मुलाकात
केशव और लेरिषा की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थेी. इसके बाद लगातार मिलना-जुलना जारी रहा और जल्द ही दोनों एक-दूसरे को पसंद भी करने लगे थे.
2019 में की थी सगाई
2019 में केशव ने लेरिषा से सगाई तो कर ली लेकिन उन्हें शादी के लिए कोरोना महामारी की वजह से लगभग 3 साल तक इंतजार करना पड़ा. साल 2022 में दोनों ने शादी की थी.
मां को मनाने के लिए किया था कथक डांस
केशव महाराज ने लेरिशा को लंबी डेटिंग के बाद उनसे शादी करने के फैसला किया था. इसके लिए परिवार की भी मंजूरी जरूरी थी. केशव महाराज ने परिवार की मंजूरी के लिए लेरिशा को मां के 50वें जन्मदिन को चुना, इसके बाद दोनों ने मिलकर कथक डांस किया, जिसके बाद उनकी मां ने इस रिश्ते को सहमति दी.
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं लेरिषा मुनसामी
लेरिषा मुनसामी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, इंस्टाग्राम पर उनके 50 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं. उनको बॉलीवुड संगीत, हिंदी फिल्में और उनके साथ होने वाले मंत्रमुग्ध कर देने वाले नृत्य बहुत पसंद हैं.
कथक डांसर हैं लेरिषा
लेरिषा मुनसामी एक कथक डांसर हैं, और केशव भारतीय मूल के हैं. केशव का परिवार भारत के उत्तर प्रदेश का सुल्तानपुर का रहने वाला है. भारत में आईपीएल मैच के दौरान केशव महाराज ने राम मंदिर का दर्शन भी किया था.