IPL 2024: चौके-छक्कों की बरसात- SRH vs RCB मैच में बने कई रिकॉर्ड्स

Edited By : Bharat Malhotra | Apr 16, 2024, 07:52 AM IST

Published On Apr 16, 2024, 07:52 AM IST

Last UpdatedApr 16, 2024, 07:52 AM IST

सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हुए मैच में कई रिकॉर्ड्स बने. दोनों ओर के बल्लेबाजों ने खूब रन बनाए लेकिन आखिर में जीत सनराइजर्स हैदराबाद के हाथ में लगी.

1 /8

आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर

सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ सोमवार को खेले गए मैच में तीन विकेट पर 287 रन का स्कोर बनाया. यह आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है. हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ बनाया गया अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया. तब उसने 3 विकेट पर 277 रन बनाए थे.

2 /8

पुरुष टी20 क्रिकेट में रिकॉर्ड

पुरुष फ्रैंचाइजी टी20 लीग में यह सबसे बड़ा स्कोर है. इससे बड़ा टी20 स्कोर सिर्फ एक बार बना है. नेपाल ने एशियन गेम्स में मंगोलिया के खिलाफ 3 विकेट पर 314 रन बनाए थे.

3 /8

एक मैच में सबसे ज्यादा रन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स के बीच खेले गए मैच में सोमवार को कुल 549 रन बने. यह किसी टी20 मैच में बने सबसे ज्यादा रन हैं. इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच हैदराबाद में हुए मैच में कुल 523 रन बने थे.

4 /8

हैदराबाद के बल्लेबाजों ने लगाए छक्के पर छक्के

सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने RCB के खिलाफ मुकाबले में अपनी पारी में कुल 22 छक्के लगाए. उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 2013 के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. तब बेंगलुरु में हुए इस मैच में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 21 छक्के लगाए थे.

5 /8

एक मैच में लगे सबसे ज्यादा छक्के

इस मैच में कुल 38 छक्के लगे जो किसी भी टी20 मैच में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा छक्के का रिकॉर्ड है. इसी सीजन में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुए मैच में इतने ही छक्के लगे थे.

6 /8

एक मैच में सबसे ज्यादा बाउंड्री

इस मैच में कुल 81 बाउंड्री लगीं. जो किसी भी टी20 मैच में संयु्क्त रूप से सबसे ज्यादा बाउंड्री हैं. साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच 2023 में सेंचुरियन में हुए मैच में भी कुल इतनी ही बाउंड्री लगी थीं.

7 /8

हारी हुई टीम का सबसे बड़ा स्कोर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 7 विकेट पर 262 रन बनाए. यह किसी भी टी20 मैच में हारने वाली टीम का सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले वेस्टइंडीज की टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में 5 विकेट पर 258 रन बनाकर हारी थी.

8 /8

इतनी तेज सेंचुरी

ट्रेविस हेड ने 39 गेंद पर सेंचुरी लगाई. यह आईपीएल के इतिहास का चौथा सबसे तेज शतक है. वहीं सनराइजर्स के लिए आईपीएल में यह सबसे तेज शतक है. डेविड वॉर्नर ने 43 गेंद में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सेंचुरी बनाई थी.