• क्रिकेट न्यूज़
  • Photos
  • IND VS SL: LPL 2024 में धमाकेदार प्रदर्शन से श्रीलंका टीम में बनाई जगह, भारत की टेंशन बढ़ाएंगे यह प्लेयर्स

IND VS SL: LPL 2024 में धमाकेदार प्रदर्शन से श्रीलंका टीम में बनाई जगह, भारत की टेंशन बढ़ाएंगे यह प्लेयर्स

Edited By : Akhilesh Tripathi | Jul 23, 2024, 04:15 PM IST

Published On Jul 23, 2024, 04:15 PM IST

Last UpdatedJul 23, 2024, 04:15 PM IST

चरित असलंका के नेतृत्व में श्रीलंका की टीम भारत के खिलाफ मैदान में उतरेगी. असलंका वानिंदु हसरंगा की जगह टीम के नए कप्तान बनाए गए हैं, हसरंगा ने टी-20 विश्व कप में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद कप्तानी छोड़ दी थी

1 /5

01. अविष्का फर्नांडो

अविष्का फर्नांडो ने लंका प्रीमियर लीग 2024 के 11 मैच की 10 इनिंग में 374 रन बनाए, उनके बल्ले से पांच अर्धशतक आया. दाम्बुला सिक्सर्स का हिस्सा अविष्का फर्नांडो ने 37.40 की औसत और 162.61 की स्ट्राइक रेट से यह रन बनाए. 26 साल के अविष्का फर्नांडो ने श्रीलंका के लिए 38 वनडे और 35 टी-20 मैच खेले हैं. हालांकि उनका टी-20 में उनका रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है, मगर लंका प्रीमियर लीग में उनके शानदार प्रदर्शन ने टीम में उनकी जगह पक्की की. (Image credit- Twitter)

2 /5

02. कुसल परेरा

दाम्बुला सिक्सर्स टीम का हिस्सा कुसल परेरा ने लंका प्रीमियर लीग 2024 के आठ मैच की 08 इनिंग में 296 रन बनाए, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल है. उन्होंने यह रन 42.29 की औसत और 169.14 की स्ट्राइक रेट से बनाए. कुसल परेरा फरवरी 2024 में आखिरी बार श्रीलंका की टी-20 टीम के खेलते नजर आए थे. लंका प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन ने उन्हें टीम में एक बार जगह दिलाई है. कुसल परेरा ने श्रीलंका के लिए 22 टेस्ट, 116 वनडे और 66 टी-20 मैच खेले हैं. (Image credit- Srilanka cricket)

3 /5

03. दिनेश चांदीमल

श्रीलंका के अनुभवी बल्लेबाज दिनेश चांदीमल ने लंका प्रीमियर लीग में बल्लेबाजी से काफी प्रभावित किया. कैंडी फाल्कन्स का हिस्सा रहे चांदीमल ने 10 मैच में 168.82 की स्ट्राइक रेट से 287 रन बनाए. चांदीमल ने फरवरी 2022 में भारत के खिलाफ आखिरी टी-20 मैच खेला था. दो साल से ज्यादा समय के बाद उन्हें श्रीलंका की टी-20 टीम में जगह मिली है. चांदीमल ने श्रीलंका के लिए 79 टेस्ट, 157 वनडे और 68 टी-20 मैच खेले हैं.(Image credit- Srilanka cricket)

4 /5

04. बिनुरा फर्नांडो

बिनुरा फर्नांडो के लिए लंका प्रीमियर लीग 2024 काफी शानदार रहा. कोलंबो स्ट्राइकर्स के लिए खेलते हुए बिनुरा फर्नांडो ने आठ मैच में 13 विकेट चटकाए. बिनुरा फर्नांडो ने श्रीलंका के लिए 17 टी-20 मैच में 16 विकेट लिए हैं, मगर उन्हें टी-20 विश्व कप टीम में जगह नहीं मिली थी, लंका प्रीमियर लीग में उनके शानदार प्रदर्शन से उन्हें एक बार फिर राष्ट्रीय टीम में चुना गया है.(Image credit- Srilanka cricket)

5 /5

05. चामिंडु विक्रमसिंघे

लंका प्रीमियर लीग में दाम्बुला सिक्सर्स का हिस्सा चामिंडु विक्रमसिंघे ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया. उन्होंने दाम्बुला सिक्सर्स की तरफ से खेलते हुए आठ मैच में 62 की औसत और 131.91 की स्ट्राइक रेट से 186 रन बनाए. उन्होंने इस टूर्नामेंट में सात विकेट भी चटकाए. पहली बार उन्हें श्रीलंका टीम में शामिल किया गया है.(Image credit- Srilanka cricket)