Sri Lanka vs India: विश्व कप से पहले सैमसन के पास आखिरी मौका!
Edited By : Cricket Country Staff | Jul 26, 2021, 07:20 PM IST
Published On Jul 26, 2021, 07:20 PM IST
Last UpdatedJul 26, 2021, 07:20 PM IST
श्रीलंका को पहले मुकाबले में 38 रन से हराने के बाद भारत के विजयी संयोजन में बदलाव करने की संभावना नहीं है। टीम मैनेजमेंट हालांकि अगर ब्रिटेन में टेस्ट दौरे के लिए चुने गए पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार यादव को आराम देने का फैसला करता है तो टीम में बदलाव हो सकते हैं। हालांकि उम्मीद...
1 /11
श्रीलंका को पहले मुकाबले में 38 रन से हराने के बाद भारत के विजयी संयोजन में बदलाव करने की संभावना नहीं है। टीम मैनेजमेंट हालांकि अगर ब्रिटेन में टेस्ट दौरे के लिए चुने गए पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार यादव को आराम देने का फैसला करता है तो टीम में बदलाव हो सकते हैं।
2 /11
हालांकि उम्मीद है कि ये दोनों खिलाड़ी कम से कम कल के मुकाबले में खेलेंगे और भारत के सीरीज जीतने की स्थिति में उन्हें अंतिम मैच से आराम दिया जा सकता है।
3 /11
मंगलवार को नजरें सैमसन पर होगी जिनसे काफी उम्मीदें हैं लेकिन उन्हें जब भी भारतीय जर्सी में खेलने का मौका मिला तो वे इन उम्मीदों पर खरा उतरने में नाकाम रहे।
4 /11
सामने आ रहे प्रतिभावान खिलाड़ियों को देखते हुए सैमसन की राह इस प्रदर्शन के साथ आसान नहीं होने वाली।
5 /11
सीमित ओवरों के क्रिकेट में केएल राहुल भी विकेटकीपर के रूप में विकल्प हैं और ऐसे में सैमसन के पास अपने प्रदर्शन से प्रभावित करने के लिए अधिक समय नहीं है।
6 /11
टीम के लिए हार्दिक पंड्या की बल्लेबाजी फॉर्म भी चिंता का विषय है जो श्रीलंका के खिलाफ अब तक प्रभावित करने में नाकाम रहे हैं। उन्होंने ठीक-ठाक गेंदबाजी की है लेकिन वह पीठ की सर्जरी से पहले की तरह गेंदबाजी करने में नाकाम रहे हैं।
7 /11
भारतीय गेंदबाजों ने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन किया। युजवेंद्र चहल और वरूण चक्रवर्ती एक बार फिर प्रभावित करने की कोशिश करेंगे। ये दोनों टीम में कलाई के स्पिनर के स्थान के लिए चुनौती पेश कर रहे हैं।
8 /11
यूएई में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए 20 से अधिक खिलाड़ियों का चयन होने की उम्मीद है और ऐसे में चक्रवर्ती तथा चहल दोनों को टीम में जगह मिल सकती है।
9 /11
श्रीलंका के लिए वनडे मैचों की तुलना में टी20 सीरीज कड़ी चुनौती होगी क्योंकि उसके पास लगातार बड़े शॉट खेलकर मैच का रुख बदल पाने वाले खिलाड़ी नहीं हैं।
10 /11
चरिथ असालंका ने पहले मैच में 44 रन की पारी खेलकर भारत पर दबाव डालने का प्रयास किया था लेकिन अहम मौकों की दासुन शनाका की टीम की अनुभवहीनता झलकी। टीम ने सोमवार को अंतिम छह विकेट सिर्फ 15 रन जोड़कर गंवाए।
11 /11
वानिंदु हसारंगा ने अपनी लेग स्पिन से प्रभावित किया है और सूर्यकुमार को छोड़कर भारत के अन्य बल्लेबाजों को कुछ परेशान करने में सफल रहे हैं।
Next Gallery