एक टेस्ट मैच में सभी 11 बल्लेबाजों को आउट करने वाले बॉलर्स, लिस्ट में भारतीय दिग्गज
Published On Apr 01, 2026, 08:10 PM IST
Last UpdatedApr 01, 2026, 08:10 PM IST
टेस्ट मैच में 19 विकेट लेने का जिम लेकर का रिकॉर्ड, सर डॉन ब्रैडमैन का 99.94 का बल्लेबाजी औसत, मुथैया मुरलीधरन का 800 टेस्ट विकेट का वर्ल्ड रिकॉर्ड आज तक नहीं टूटा है.
जिम लेकर
इंग्लैड के गेंदबाज जिम लेकर ने साल 1956 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान में कुल 19 विकेट लिए. पहली इनिंग में 9 के बाद दूसरी इनिंग में उन्होंने सभी 10 विकेट लिए, जिसमें सभी 11 बल्लेबाजों का विकेट शामिल था. एक मैच में 19 विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी जिम लेकर के नाम है.
श्रीनिवासराघवन वेंकटराघवन
भारत के श्रीनिवासराघवन वेंकटराघवन ने भी यह कारनामा किया था. 1964-65 में दिल्ली में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में उन्होंने 12 विकेट चटकाए, जिसमें विरोधी टीम के सभी 11 बल्लेबाज का विकेट था.
ज्यॉफ डाइमॉक
ऑस्ट्रेलिया के ज्यॉफ डाइमॉक ने 1979-80 में कानपुर में भारत के खिलाफ सभी 11 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था. उन्होंने इस टेस्ट मैच में कुल 12 विकेट लिए थे.
अब्दुल कादिर
पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाज अब्दुल कादिर ने साल 1987-88 में लाहौर में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में 13 विकेट लिए थे. उन्होंने पहली इनिंग में 9 विकेट और दूसरी इनिंग में 4 विकेट चटकाए थे. उन्होंने इंग्लैंड के सभी 11 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था.
वकार यूनिस
पाकिस्तान के दिग्गज वकार यूनिस 1990-91 में न्यूजीलैंड के खिलाफ फैसलाबाद टेस्ट मैच में 12 विकेट हासिल किए थे. उन्होंने इस मैच में न्यूजीलैंड से सभी 11 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था.
मुथैया मुरलीधरन
श्रीलंकाई दिग्गज मुथैया मुरलीधरन ऐसा करने वाले छठे गेंदबाज हैं. मुथैया मुरलीधरन ने गाले में साल 2000 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में 13 विकेट चटकाए थे, जिसमें साउथ अफ्रीका के सभी 11 बल्लेबाज शामिल था.