×

राहुल द्रविड़ से आगे और तमाम रिकॉर्ड, स्मिथ ने सिडनी पर इतिहास रच दिया

Australia vs England: स्टीव स्मिथ ने एशेज 2025-26 के आखिरी टेस्ट मैच में कमाल की सेंचुरी लगाई. इसके साथ ही उन्होंने कई रिकॉर्ड बनाए. वह राहुल द्रविड़ से आगे निकल गए हैं.

steve-smith

steve-smith

स्टीव स्मिथ ने सिडनी टेस्ट की पहली पारी में 129 रन बनाए. इस पारी के साथ ही ऑस्ट्रेलिया के इस कप्तान ने कई कीर्तिमान अपने नाम किया.

स्टीव स्मिथ ने लगाया एशेज में 13वां शतक

स्टीव स्मिथ ने एशेज में अपना 13वां शतक लगाया. अब वह इस ऐतिहासिक सीरीज में सबसे ज्यादा लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए हैं. सिर्फ महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन ने ही इस टूर्नामेंट में इससे ज्यादा शतक लगाए हैं. ब्रैडमैन ने एशेज में 19 शतक लगाए हैं. वहीं स्मिथ ने सिडनी टेस्ट में लगाए शतक से वह जैक हॉब्स से आगे निकल गए हैं जिनके नाम एशेज में 12 शतक थे.

इंग्लैंड के खिलाफ स्मिथ का 13वां शतक

स्मिथ ने अब इंग्लैंड के खिलाफ 13 शतक लगा लिए हैं. यह किसी एक टीम के खिलाफ टेस्ट में लगाए गए सबसे ज्यादा शतक के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर है. ब्रैडमैन ने इंग्लैंड के खिलाफ 19 शतक लगाए थे. वहीं सुनील गावस्कर ने वेस्टइंडीज और जो रूट ने भारत के खिलाफ 13 शतक लगाए हैं.


एशेज में सबसे ज्यादा रन में दूसरे नंबर पर

स्टीव स्मिथ ने एशेज में सिडनी टेस्ट की पहली पारी में 129 रन बनाए. एशेज में अभी तक कुल 3682 रन बनाए हैं. वह एशेज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में दूसरे नंबर पर हैं. वह अब सिर्फ ब्रैडमैन से पीछे हैं. सर डॉन ब्रैडमैन ने एशेज में 5028 रन बनाए हैं. स्मिथ जैक हॉब्स से आगे निकल गए हैं. हॉब्स के नाम 3636 रन थे.

टेस्ट क्रिकेट में स्मिथ का 37वां शतक

स्मिथ ने इसके साथ ही टेस्ट क्रिकेट में अपना 37वां शतक लगाया. वह टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अब छठे नंबर पर आ गए हैं. स्मिथ ने राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया. द्रविड़ के नाम 36 टेस्ट शतक थे. स्मिथ ने अपने करियर की 219वीं पारी में 37वां शतक लगाया. सिर्फ रिकी पोंटिंग (212) और कुमार संगाकारा (218) पारियों में 37वां शतक लगाया था.

कप्तान के रूप में 18वां शतक

बतौर कप्तान स्टीव स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में 18वां शतक लगाया. सिर्फ तीन बल्लेबाजों ने कप्तान के तौर पर इससे ज्यादा शतक लगाए हैं. इन 18 में से 11 शतक घर पर खेले गए 26 टेस्ट मैचों में बने हैं. घरेलू मैदान पर किसी भी कप्तान ने इससे ज्यादा टेस्ट नहीं लगाए हैं. रिकी पोंटिंग ने भी 18 शतक घरेलू मैदान पर लगाए हैं.

सिडनी पर स्मिथ का पांचवां शतक

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर यह स्टीव स्मिथ के बल्ले से निकला पांचवां शतक था. इस मैदान पर सबसे ज्यादा शतक के मामले में वह दूसरे नंबर पर हैं. रिकी पोंटिंग ने यहां छह टेस्ट शतक लगाए हैं.

Trending This Week