×

स्टीव स्मिथ बनाम जो रूट- एशेज में कैसा है इन दोनों दिग्गजों का रिकॉर्ड, कौन है बेहतर

शुक्रवार से एशेज सीरीज का आगाज हो रहा है. और स्टीव स्मिथ और जो रूट पर अपनी-अपनी टीम का बड़ा दारोमदार होगा. देखते हैं कि एशेज में इन दोनों का प्रदर्शन कैसा है.

steve-smith-joe-root

steve-smith-joe-root

शुक्रवार 21 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इस ऐतिहासिक सीरीज का पहला मैच पर्थ स्टेडियम, ऑप्टस स्टेडियम पर यह मैच खेला जाएगा.

Ashes 2026 will be starting from 21st november

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है एशेज

एशेज की यह सीरीज 2025-27 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है. इंग्लैंड ने लंबे वक्त से इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज नहीं जीती है. और बेन स्टोक्स की कप्तानी वाली टीम इस सिलसिले को तोड़ना चाहेगी. इंग्लैंड के लिए जो रूट और ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टीव स्मिथ टीम के धुरंधर बल्लेबाज हैं. हम इनकी तुलना करके देखते हैं कि प्रतिष्ठित सीरीज में इनका प्रदर्शन कैसा है.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है एशेज

एशेज की यह सीरीज 2025-27 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है. इंग्लैंड ने लंबे वक्त से इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज नहीं जीती है. और बेन स्टोक्स की कप्तानी वाली टीम इस सिलसिले को तोड़ना चाहेगी. इंग्लैंड के लिए जो रूट और ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टीव स्मिथ टीम के धुरंधर बल्लेबाज हैं. हम इनकी तुलना करके देखते हैं कि प्रतिष्ठित सीरीज में इनका प्रदर्शन कैसा है.

Joe Root
Joe Root


ऑस्ट्रेलिया में कैसा है जो रूट का प्रदर्शन

ऑस्ट्रेलिया में जो रूट का प्रदर्शन इतना अच्छा नहीं हैं. दाएं हाथ के इस पूर्व कप्तान ने 14 टेस्ट मैचों में 35.68 के औसत से 892 रन बनाए हैं. इसमें नौ हाफ सेंचुरी हैं. 2 बार रूट खाता नहीं खोल पाए हैं.

joe root in england

इंग्लैंड में कैसा है जो रूट का एशेज रिकॉर्ड

जो रूट का इंग्लैंड में एशेज रिकॉर्ड थोड़ा बेहतर है. रूट ने 20 मैचों की 38 पारियों में 1536 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका बैटिंग औसत 43.88 का है. रूट ने चार सेंचुरी और 9 हाफ सेंचुरी लगाई हैं.

Steve-Smith

स्टीव स्मिथ का एशेज रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ का एशेज रिकॉर्ड रूट से बेहतर है. स्मिथ ने अभी तक एशेज में 37 मैच खेले हैं. उन्होंने इनकी 66 पारियों में 3417 रन बनाए हैं.

Steve-Smith

कितना है स्मिथ का एशेज में औसत और शतक

स्टीव स्मिथ एशेज की इस सीरीज के पहले टेस्ट में कप्तानी कर रहे हैं. स्मिथ ने अभी तक इंग्लैंड के खिलाफ एशेज में 12 शतक और 13 अर्धशतक लगा चुके हैं.

Steve Smith Australia

ऑस्ट्रेलिया में एशेज में कैसा है स्मिथ का रिकॉर्ड

एशेज में स्मिथ के ऑस्ट्रेलिया में रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने 18 टेस्ट की 30 पारियो में 54.50 के औसत से 1417 रन बनाए हैं. स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया में एशेज में पांच हाफ सेंचुरी और पांच ही सेंचुरी लगाई हैं.

steve-smith-1
steve-smith-

इंग्लैंड में एशेज में कैसा है स्टीव स्मिथ का रिकॉर्ड

स्टीव स्मिथ ने इंग्लैंड में एशेज के 19 टेस्ट मैच खेले हैं. इनमें उन्होंने 2000 रन बनाए हैं. 36 पारियों में स्मिथ का रिकॉर्ड 57.14 का रहा है. उन्होंने सात सेंचुरी और 8 हाफ सेंचुरी इंग्लैंड में खेली गईं एशेज सीरीज के दौरान लगाई हैं.

कैसा है कुल मिलाकर रूट का टेस्ट रिकॉर्ड
कैसा है कुल मिलाकर रूट का टेस्ट रिकॉर्ड

कैसा है कुल मिलाकर रूट का टेस्ट रिकॉर्ड

जो रूट इस वक्त टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं. रूट ने 158 टेस्ट मैचों में 51.29 के औसत से 13543 रन बनाए हैं. उनके नाम 39 सेंचुरी और 66 हाफ सेंचुरी लगाई हैं.

स्टीव स्मिथ का टेस्ट रिकॉर्ड कैसा है

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने अभी तक 119 टेस्ट मैच खेले हैं. उन्होंने 56.02 के औसत से 10477 रन बनाए हैं. उन्होंने कुल 36 शतक और 43 अर्धशतक लगाए हैं.

Trending This Week