×

T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका के पांच प्लेयर्स, जिनसे टीम इंडिया को सबसे बड़ा खतरा

साउथ अफ्रीका के पांच खिलाड़ियों से भारतीय टीम को इस मुकाबले में खासतौर पर सावधान रहना होगा.

South africa cricket team

South africa cricket team

IND VS SA T20 World Cup 2026: टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी. सुपर-8 स्टेज में यह भारतीय टीम का पहला मुकाबला होगा, जिसकी मेजबानी अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम करेगा. साउथ अफ्रीका के पांच खिलाड़ियों से भारतीय टीम को इस मुकाबले में खासतौर पर सावधान रहना होगा.

David Miller Century against New Zealand
David Miller

01. डेविड मिलर

डेविड मिलर भारतीय टीम के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं. क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में साउथ अफ्रीका की ओर से भारत के खिलाफ खेलते हुए सर्वाधिक रन मिलर के बल्ले से ही आए हैं. मिलर 28 मैचों में 146 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 563 रन बना चुके हैं. मिलर की इस विश्व कप में हालिया फॉर्म भी कमाल की रही है. उन्होंने अब तक टी-20 वर्ल्ड कप में भी प्रभावित किया है.

aiden Markarm
aiden Markarm

02. एडेन मारक्रम

एडेन मार्करम भारतीय टीम के लिए बड़ा सिरदर्द साबित हो सकते हैं. मार्करम टी20 विश्व कप 2026 में खेले 4 मैचों में अब तक 187 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 178 रन बना चुके हैं. मार्करम फॉर्म में होने पर किसी भी मैच का रुख पलटने का दमखम रखते हैं.

quinton-de-kock
quinton-de-kock


03. एडेन मारक्रम

क्विंटन डी कॉक को भारतीय टीम का बॉलिंग अटैक खूब रास आता है. क्विंटन भारत के खिलाफ खेले 15 मैचों में 149 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 507 रन बना चुके हैं. क्विंटन साउथ अफ्रीका की तरफ से भारत के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं.

Ryan Rickleton
Ryan Rickleton

04. रियान रिकेल्टन

साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज रयान रिकेल्टन भारतीय टीम के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं. रिकेल्टन पावरप्ले में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से किसी भी मैच का पासा पलट सकते हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक खेले 4 मैचों में रिकेल्टन 190 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 145 रन बना चुके हैं.

Lungi ngidi
lungi-ngidi

05. लुंगी एनगिडी

लुंगी एनगिडी टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की तरफ से अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे हैं. एनगिडी 3 मैचों में 8 विकेट निकाल चुके हैं. वहीं, क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में एनगिडी भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीका की ओर से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, उन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ खेले 9 मैचों में कुल 16 विकेट निकाले हैं.

Trending This Week