• Home
  • News
  • T20 World Cup-winner Kuldeep Yadav marries Vanshika Chadha in Mussoorie

शादी के बंधन में बंधे कुलदीप और वंशिका, बाराती बने साथी खिलाड़ी, देखें तस्वीरें और वीडियो

कुलदीप यादव दूल्हा बनकर घोड़ी चढ़कर बारात लेकर चले, वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी बाराती बने.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Mar 15, 2026, 08:23 AM IST

Published On Mar 15, 2026, 08:23 AM IST

Last UpdatedMar 15, 2026, 08:23 AM IST

Kuldeep Yadav Wedding

Kuldeep Yadav Wedding

T20 वर्ल्ड कप जीतने वाले कुलदीप यादव ने अपनी ज़िंदगी की एक नई पारी शुरू की है. शनिवार को उत्तराखंड के मसूरी में उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा से शादी कर ली.

कुलदीप यादव भारतीय टीम के अहम सदस्य हैं जिसने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फ़ाइनल में न्यूज़ीलैंड को हराकर T20 वर्ल्ड कप 2026 जीता था. भारत के कई क्रिकेटर्स सुरेश रैना, रिंकू सिंह, युजवेंद्र चहल, तिलक वर्मा शादी समारोह का हिस्सा बने.

बाराती बने भारतीय टीम के खिलाड़ी

कुलदीप यादव दूल्हा बनकर घोड़ी चढ़कर बारात लेकर चले, वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी बाराती बने. तिलक वर्मा और युजवेंद्र चहल ने बारात में जमकर डांस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

शादी की रस्में शुक्रवार से ही शुरू हो गई थीं, जिसकी शुरुआत हल्दी की रस्म से हुई थी. युजवेंद्र चहल ढोल की थाप पर नाचे और अपने दोस्त कुलदीप को हल्दी लगाई.

फ़ील्डिंग कोच टी. दिलीप ने दी बधाई

भारतीय टीम क फ़ील्डिंग कोच टी. दिलीप ने शनिवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “अपने जीवन के प्यार से @kuldeep_18 को शादी करते देखकर बहुत खुशी हुई। आप दोनों को ज़िंदगी भर प्यार, हंसी और ढेर सारा आशीर्वाद मिले। बधाई हो!”

Kuldeep Yadav Marrige
Kuldeep Yadav Marrige

केकेआर ने दी शुभकामनाएं

कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम ने कुलदीप यादव को शादी की बधाई दी है. फ्रेंचाइजी ने लिखा है, ‘कुलदीप यादव और वंशिका को शादीशुदा जिंदगी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.

कानपुर की ही रहने वाली है वंशिका

कुलदीप और वंशिका दोनों कानपुर के रहने वाले हैं. 4 जून 2025 को लखनऊ में एक निजी समारोह में दोनों की सगाई हुई थी. वंशिका के पिता LIC में कर्मचारी हैं, ऑस्ट्रेलिया में नौकरी करती हैं और वह इस स्पिनर को कई सालों से जानती हैं. शादी पहले नवंबर 2025 में तय हुई थी, लेकिन वर्ल्ड कप की वजह से इसे टाल दिया गया था.

Editor's Pick