×

T20 World Cup 2026: सूर्या के साथ झूमे लिटिल मास्टर, हार्दिक ने मैदान पर किया भांगड़ा, टॉप-10 मोमेंट्स

भारत ने न्यूजीलैंड को फाइनल में 96 रन से हराकर टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताब पर कब्जा किया

Team India win celebration

Team India win celebration

भारत ने न्यूजीलैंड को फाइनल में हराकर टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताब पर कब्जा किया. भारत के तीसरी बार टी20 विश्व कप जीतने के बाद मैदान पर खिलाड़ियों ने जिस तरह से जश्न मनाया,आने वाले कई दिनों तक सोशल मीडिया पर इसके वीडियो, रील और तस्वीरें छाई रहेंगी. भारतीय टीम के इस सेलिब्रेशन में जोश था, खुशी के आंसू थे और कई भावुक पल भी थे. तस्वीरों में देखें टीम इंडिया की जश्न की तस्वीर…

Team India champion
Team India champion

01. भारत ने तीसरी बार जीता टी-20 वर्ल्ड कप खिताब

भारतीय टीम ने सूर्य कुमार यादव की कप्तानी में तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया. टीम इंडिया तीन बार टी-20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने वाली पहली टीम है. इससे पहले साल 2007 में महेंद्र सिंह धोनी और साल 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी ने खिताब पर कब्जा किया था.

Hardik bhangra
Hardik bhangra

02. हार्दिक पांड्या ने किया भांगड़ा

भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने तिरंगे के साथ जश्न मनाया. हार्दिक तिरंगा लपेटकर जश्न मनाते दिखे, इस दौरान उन्होंने मैदान पर भांगड़ा भी किया.

Hardik girlfriend
Hardik girlfriend


03. हार्दिक ने गर्लफ्रेंड महिका के साथ जीत को किया सेलिब्रेट

हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड महिका शर्मा के खास इस खास पल को सेलिब्रेट किया. ब्रॉडकास्टर से बातचीत में हार्दिक ने कहा- जब से महिका मेरी लाइफ में आई है तब जीत ही जीत मिल रही है. मेरी जिंदगी बदल गई है.

ishan siraj dance
ishan siraj dance

04. सिराज-तिलक और ईशान ने किया डांस

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज, तिलक वर्मा और विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने इस जीत को जमकर सेलिब्रेट किया. तीनों खिलाड़ी मैदान पर डांस करते नजर आए.

Team India victory parade
Team India victory parade

05. तिरंगे के साथ खिलाड़ियों ने फैंस का जताया आभार

टीम इंडिया के चैंपियन बनने के बाद खिलाड़ियों ने तिरंगे के साथ मैदान का चक्कर लगाया और फैंस का आभार जताया. हार्दिक, अक्षर, रिंकू सहित सभी खिलाड़ियों ने मैदान में इस जीत के बाद स्टेडियम में आए फैंस को धन्यवाद देते नजर आए.

Surya with Indian flag
Surya with Indian flag

06. सूर्या ने लहराया तिरंगा

टीम इंडिया की इस जीत के बाद भारतीय कप्तान ने भी तिरंगे झंडे को हवा में लहराकर जीत का जश्न मनाया. सूर्या की कप्तानी में भारतीय टीम ने पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप जीता है. सूर्या ने बतौर बल्लेबाज खराब प्रदर्शन के लिये आलोचना झेलने के बावजूद खिताबी जीत दिलाकर आलोचकों का मुंह भी बंद किया है.

Siraj Bumrah axar
Siraj Bumrah axar

07. जश्न में डूबे भारतीय खिलाड़ी

टीम इंडिया की जीत के बाद  मैदान पर दर्शकों के ‘वंदे मातरम’ के शोर से आकाश गूंज उठा. सभी भारतीय खिलाड़ियों ने इस जीत को अपने-अपने तरीके से सेलिब्रेट किया. जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल भी अपनी भावनाओं को नहीं रोक सके.

Surya Sunil Gavaskar dance
Surya Sunil Gavaskar dance

08. लिटिल मास्टर के साथ सूर्या का डांस

भारत की इस जीत के साथ कमेंमेटर और लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर भी खुद को रोक नहीं सके और वह भारतीय कप्तान सूर्य कुमार यादव के साथ डांस करते नजर आए.

Surya wife
Surya wife

09. सूर्या ने पत्नी के साथ ट्रॉफी के साथ दिया पोज

भारतीय कप्तान सूर्य कुमार यादव ने खिताब जीतने के साथ ट्रॉफी के साथ अपनी पत्नी के साथ फोटो खिंचवाई. सूर्या का पूरा परिवार भी इस मौके पर मौजूद था.

Axar patel
Axar patel

10. अक्षर पटेल ने बेटे के साथ जीत को किया सेलिब्रेट

अक्षर पटेल ने टीम इंडिया की इस जीत को अपने बेटे के साथ सेलिब्रेट किया. अक्षर पटेल ने बेटे के गले में विनर का मेडल पहना दिया. अक्षर पटेल का परिवार मैच देखने पहुंचा था.

Trending This Week