- क्रिकेट न्यूज़
- Photos
- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI सीरीज में इन प्लेयर्स की हुई अनदेखी, जानें टीम में कौन- कौन शामिल ?
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI सीरीज में इन प्लेयर्स की हुई अनदेखी, जानें टीम में कौन- कौन शामिल ?
Published On Oct 04, 2025, 04:02 PM IST
Last UpdatedOct 04, 2025, 04:02 PM IST
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के तीन मैच 19, 23 और 25 अक्टूबर को खेले जाएंगे. इसके बाद 29 अक्टूबर से 8 नवंबर के बीच टी20 सीरीज खेली जाएगी.
रोहित- कोहली की टीम इंडिया में वापसी
टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम में चुना गया है. दोनों बल्लेबाज आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए खेलते नजर आए थे. रोहित और विराट दोनों ने टेस्ट और टी 20 से पहले ही संन्यास ले लिया है, दोनों दिग्गज सिर्फ वनडे क्रिकेट का हिस्सा बन सकते हैं.
जसप्रीत बुमराह को दिया गया रेस्ट
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को कार्यभार प्रबंधन के तहत वनडे सीरीज से आराम दिया गया है. बाएं हाथ के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की वनडे टीम में वापसी हुई है, वह टीम के बैकअप ओपनर होंगे.
तिलक वर्मा की हुई अनदेखी
एशिया कप फाइनल में टीम इंडिया को जीत दिलाने वाले तिलक वर्मा की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में अनदेखी हुई है. तिलक वर्मा ने एक दिन पहले ही ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ मैच में 94 रन की पारी खेली थी. वहीं अभिषेक शर्मा भी टीम में जगह नहीं बना सके. संजू सैमसन भी वनडे टीम में जगह नहीं बना सके.
रविंद्र जडेजा को भी नहीं मिला मौका
भारत के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में मौका नहीं दिया गया. जडेजा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ने के अलावा चार विकेट भी चटकाए और प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता. चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की कंडीशन को देखते हुए जडेजा को टीम में नहीं शामिल किया गया है, वह हमारी वनडे स्कीम ऑफ थिंग्स में हैं.
ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप कप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल