×

गुवाहाटी में टीम इंडिया ने बनाए पांच बड़े रिकॉर्ड्स, ऑस्ट्रेलिया को भी पीछे छोड़ा

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 154 रनों के लक्ष्य को महज 10 ओवरों में हासिल कर लिया, ऐसा पहली बार हुआ है कि जब किसी टीम ने...

Team India records

Team India records

Team India records in IND VS NZ 3rd T20I: अभिषेक शर्मा (20 बॉल में नाबाद 68 रन) और सूर्यकुमार यादव (26 बॉल में नाबाद 57 रन) की तूफानी पारी के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को तीसरे टी-20 मैच में आठ विकेट से हरा दिया. भारत ने 154 रनों के लक्ष्य को महज 10 ओवरों में हासिल कर लिया. लगातार तीसरा मैच जीतकर टीम इंडिया ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है. इस मैच में पांच बड़े रिकॉर्ड्स बने.

IND VS NZ
IND VS NZ

भारत ने जीती लगातार 11वीं सीरीज

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में जीत दर्ज कर सीरीज भी अपने नाम कर लिया. भारत की यह लगातार 11वीं टी-20 सीरीज में जीत है. फुल मेम्बर टीम में पाकिस्तान (2016-2018) को छोड़कर किसी भी टीम ने लगातार 11 टी-20 सीरीज नहीं जीती है. वहीं भारत की घर पर यह लगातार 10वीं टी-20 सीरीज जीत है.

Surya Kumar Yadav
Surya Kumar Yadav

150 प्लस टारगेट का पीछा करते हुए सबसे बड़ी जीत

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टारगेट को सिर्फ 10 ओवर में हासिल कर लिया. यह 150+ के टारगेट का पीछा करते फुल मेम्बर टीम के खिलाफ सबसे बड़ी जीत है. भारत ने 60 गेंद शेष रहते टारगेट को हासिल किया. इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के नाम था, वेस्टइंडीज ने साल 2024 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 37 गेंद शेष रहते टारगेट को हासिल किया था. इसके अलावा न्यूज़ीलैंड के खिलाफ किसी भी टारगेट का पीछा करते हुए भी यह सबसे बड़ी जीत का अंतर है. किसी भी टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 10 ओवर के अंदर टारगेट का पीछा नहीं किया है.

Abhishek Sharma Surya Kumar Yadav
Abhishek Sharma Surya Kumar Yadav


T20I में भारत के लिए सबसे तेज़ टीम फिफ्टी

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में भारत के लिए सबसे तेज टीम फिफ्टी बनाई. भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ गुवाहाटी में सिर्फ 3.1 ओवर में 50 रन पूरे किए. इससे पहले भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ साल 2023 में हांगझोऊ में 3.4 ओवर में 50 रन बनाए थे.

Abhishek Sharma
Abhishek Sharma

भारत ने बनाया पावरप्ले का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर

भारतीय टीम ने इस मैच में पावरप्ले में दो विकेट पर 94 रन बनाए. यह भारत का पावरप्ले में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है. भारत का सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर एक विकेट पर 95 रन है जो साल 2025 में वानखेड़े में इंग्लैंड के खिलाफ आया था.

Ishan Kishan
Ishan Kishan

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में खेले गए तीसरे टी-20 मैच में भारत ने पावरप्ले में दो विकेट पर 94 रन बनाए. यह न्यूजीलैंड के खिलाफ किसी भी देश का पावरप्ले में सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले साल 2018 में ऑकलैंड में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पावरप्ले में 91 रन बनाए थे.

Trending This Week