×

T20 WC 2026: अर्शदीप ने बुमराह- बोल्ट को पीछे छोड़ा, भारत ने तोड़ा 19 साल पुराना रिकॉर्ड, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में रिकॉर्ड्स की बरसात

भारतीय टीम को इस मैच में पहले बल्लेबाजी का मौका मिला और भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा और हार्दिक पांड्या के अर्धशतक की मदद से विशाल स्कोर बनाया.

team India records in IND VS ZIM

team India records in IND VS ZIM

Team India records in Ind vs ZIM T20 World Cup Match: भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में रिकॉर्ड्स की बरसात कर दी. भारतीय टीम को इस मैच में पहले बल्लेबाजी का मौका मिला और भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा और हार्दिक पांड्या के अर्धशतक की मदद से टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया. भारत- जिम्बाब्वे मैच में बने रिकॉर्ड्स

Hardik Pandya
Hardik Pandya

एक ही पारी में 17 छक्के

जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में भारत ने 17 छक्के लगाकर इतिहास रच दिया है. यह टी20 वर्ल्ड कप मैच की एक पारी में भारत की ओर से सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड है. भारत की तरफ से इस पारी में अभिषेक शर्मा, हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा ने 4- 4 छक्के लगाए, जबकि सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन ने 2-2 छक्के जड़े, एक छक्का ईशान किशन के नाम रहा. इससे पहले भारत ने साल 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पारी में 15 छक्के लगाए थे.

Team India records
Team India records

भारत ने बनाया टी-20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर

भारतीय टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 256 रन बनाए, जो टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप में 218 रन बनाए थे. भारत ने साल 2007 में डरबन में यह कारनामा किया था. भारतीय टीम ने 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा.

Hardik Pandya Six Against Zimbabwe
Hardik-Pandya


टीम इंडिया ने बनाया टी-20 वर्ल्ड कप का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर

भारतीय टीम ने इस मैच में 256 रन बनाए जो टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा स्कोर है. यह टी-20 वर्ल्ड कप का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है. श्रीलंका के नाम टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड है. श्रीलंका ने साल 2007 में केन्या के खिलाफ 260 रन बनाए थे.

Hardik Pandya Tilak Varma
Hardik Pandya Tilak Varma

तिलक- हार्दिक ने टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे तेजी से बनाए रन

हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा ने 31 गेंद पर नाबाद 84 रन जोड़े. इनका रनरेट 16.25 का रहा. टी20 वर्ल्ड कप में यह जोड़ी सबसे तेजी से रन बनाने वाली जोड़ी है. हार्दिक पंड्या ने 23 गेंद पर हाफ सेंचुरी लगाई.साल 2007 में साउथ अफ्रीका में खेले गए सनथ जयसूर्या और महेला जयवर्धने ने 29 गेंद पर 87 रन जोड़े थे. इनका रनरेट 18.00 का रहा था.

Surya Kumar yadav
Surya Kumar yadav

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में लगाए सबसे ज्यादा छक्के

भारत ने इस टूर्नामेंट में अभी तक 63 छक्के लगाए हैं. यह इस टूर्नामेंट के इतिहास में भारत की ओर से लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं. इससे पहले भारत ने 2024 के टी20 वर्ल्ड कप एडिशन में 61 छक्के लगाए थे.

sanju-samson
sanju-samson

टी20 वर्ल्ड कप के एक मैच में बने दूसरे सबसे ज्यादा रन

भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच में कुल मिलाकर 440 (256+184) रन बने, जो टी20 वर्ल्ड कप के एक मैच में दूसरे सबसे ज्यादा रन हैं. वानखेड़े में साल 2016 में साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच खेले गए मैच में 459 रन बने थे.

Brian Bennett
Brian Bennett

ब्रायन बेनेट ने तोड़ा सिकंदर रजा का रिकॉर्ड

जिम्बाब्वे की तरफ से सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने 97 रनों की नाबाद पारी खेली. वह टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे की ओर से सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड सिकंदर रजा के नाम था, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2022 में 82 रनों की पारी खेली थी.

Shivam Dube Record
Shivam Dube Record

शिवम दुबे के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड

शिवम दुबे ने इस मुकाबले में दो ओवर के स्पेल में 46 रन खर्च किए. वह टी20 वर्ल्ड कप में पहले दो ओवर में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज बन गए हैं. इसके अलावा उन्होंने भारत की ओर से टी20 विश्व कप का सबसे महंगा ओवर भी फेंका. उन्होंने अपने स्पेल के पहले ओवर में 26 रन खर्च किए.

Arshdeep Singh
Arshdeep Singh

अर्शदीप सिंह ने तोड़ा बुमराह- ट्रेंट बोल्ट का रिकॉर्ड

अर्शदीप सिंह टी20 विश्व कप में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने जसप्रीत बुमराह को इस मामले में पीछे छोड़ दिया है. अर्शदीप टी20 वर्ल्ड कप में 35 विकेट हासिल कर चुके हैं. जसप्रीत बुमराह ने 33 विकेट चटकाए हैं. वहीं अर्शदीप विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज भी बन गए हैं. उन्होंने ट्रेंट बोल्ट के 34 विकेट के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है.

Trending This Week