×

IPL 2026 के बाद टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल, 11 बाइलेटरल और एक मल्टीनेशनल टूर्नामेंट खेलेगा भारत

भारतीय टीम जून 2026 में अफगानिस्तान की मेजबानी करेगी. वहीं टीम इंडिया न्यूजीलैंड के दौरे पर जाएगी.

Team India Schedule

Team India Schedule

Team India Schedule in 2026: भारतीय मेंस क्रिकेट टीम का शेड्यूल 2026 में काफी व्यस्त रहने वाला है. आईपीएल 2026 के बाद भारतीय टीम कई बाइलेटरल सीरीज और एक मल्टीनेशनल टूर्नामेंट भी खेलेगी. भारतीय टीम आईपीएल 2026 के अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज खेलेगी. आईपीएल 2026 के बाद भारतीय टीम का पूरा शेड्यूल…

IND VS AFG
IND VS AFG

जून 2026- अफगानिस्तान का भारत दौरा (Afghanistan tour of India)

अफगानिस्तान की टीम जून 2026 में भारत के दौरे पर आएगी. दोनों देशों के बीच एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाएगा. इसके बाद दोनों टीमों तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेलेगी.

टेस्ट: 6-10 जून 2026, न्यू चंडीगढ़


पहला वनडे : 14 जून 2026, धर्मशाला


दूसरा वनडे: 17 जून 2026, लखनऊ


तीसरा वनडे : 20 जून 2026, चेन्नई

Ireland cricket team
Ireland cricket team

जून 2026- भारत का आयरलैंड दौरा (India tour of Ireland)

जून 2026 के आखिरी हफ्ते में भारतीय टीम आयरलैंड का दौरा करेगी. आयरलैंड में टीम इंडिया तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी. टी-20 सीरीज के सभी मैच डबलिन में खेले जाएंगे. इसका शेड्यूल अभी जारी नहीं किया गया है.

IND VS ENG Head to Head records
IND VS ENG Head to Head records


जुलाई 2026- भारत का इंग्लैंड दौरा (India tour of England)

भारतीय टीम जुलाई 2026 में इंग्लैंड के दौरे पर जाएगी. भारतीय टीम इंग्लैंड में पांच मैचों की टी-20 सीरीज और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी.

पहला टी-20: 1 जुलाई, चेस्टर-ले-स्ट्रीट

दूसरा टी-20: 4 जुलाई, मैनचेस्टर

तीसरा टी-20: 7 जुलाई, नॉटिंघम

चौथा टी-20: 9 जुलाई, ब्रिस्टल

पांचवां टी-20: 11 जुलाई, साउथैम्पटन

पहला वनडे: 14 जुलाई, बर्मिंघम

दूसरा वनडे: 16 जुलाई, कार्डिफ

तीसरा वनडे: 19 जुलाई, लॉर्ड्स

IND VS SL
IND VS SL

जुलाई-अगस्त 2026: भारत का श्रीलंका दौरा (India Tour of Srilanka)

भारतीय टीम जुलाई अगस्त में श्रीलंका के दौरा पर जाएगा. भारतीय टीम श्रीलंका में तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी, इसके अलावा दो मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलेगी. यह दोनों टेस्ट मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा हैं. इस सीरीज का शेड्यूल अभी जारी नहीं किया गया है.

Rashid Khan
Rashid Khan

सितंबर 2026: भारत vs अफगानिस्तान T20 सीरीज (IND VS AFG T20 Series)

भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलने यूएई जाएगी. सितंबर की शुरुआत में यह सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज का शेड्यूल अभी जारी नहीं किया गया है.

IND VS BAN
IND VS BAN

सितंबर 2026: भारत का बांग्लादेश दौरा (India tour of Bangladesh)

सितंबर 2026 में भारतीय टीम बांग्लादेश का दौरा करेगी. हालांकि भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जानी वाली यह सीरीज सरकार की मंजूरी पर निर्भर है. भारतीय टीम को बांग्लादेश में तीन टी-20 मैच और तीन वनडे मैच खेलने हैं.

IND VS ZIM
IND VS ZIM

सितंबर 2026- भारत का जिम्बाब्वे दौरा (India tour of Zimbabwe)

भारतीय टीम सितंबर 2026 के आखिरी में जिम्बाब्वे का दौरा करेगी. भारतीय टीम जिम्बाब्वे में तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी. इस सीरीज का शेड्यूल भी अभी जारी नहीं किया गया है. सितंबर में भारतीय टीम का यह तीसरा विदेशी दौरा होगा.

Team India win
Team India win

सितंबर-अक्टूबर 2026: एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026)

भारतीय टीम जापान में एशियन गेम्स में हिस्सा लेगी. भारतीय टीम एशियन गेम्स में डिफेंडिंग चैंपियन है. 17 सितंबर से 03 अक्टूबर 2026 तक यह टूर्नामेंट खेला जाएगा. इसमें भारतीय मेंस टीम के अलावा वीमेंस टीम भी हिस्सा लेगी.

IND VS WI
IND VS WI

सितंबर-अक्टूबर 2026: वेस्टइंडीज का भारत दौरा (West Indies tour of India)

भारतीय टीम सितंबर अक्टूबर 2026 में वेस्टइंडीज के साथ घरेलू मैदान पर तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी. यह एशियन गेम्स के साथ ओवरलैप हो सकता है, मगर भारतीय टीम एशियन गेम्स में ए टीम को भेजकर इस टकराव को टाल सकती है.

ind-vs-nz
ind-vs-nz

अक्टूबर-दिसंबर 2026: भारत का न्यूजीलैंड दौरा (India Tour of NewZealand)

भारतीय टीम अक्टूबर से दिसंबर 2026 के बीच न्यूजीलैंड का लंबा दौरा करेगी. भारतीय टीम इस दौरे पर दो टेस्ट, पांच वनडे और पांच टी-20 मैच खेलेगी. दोनों टेस्ट वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा हैं.

IND VS SL
IND VS SL

दिसंबर 2026: श्रीलंका का भारत दौरा (Sri Lanka Tour of India)

दिसंबर 2026 में श्रीलंका की टीम भारत के दौरे पर आएगी. श्रीलंका की टीम भारत में तीन वनडे और तीन टी-20 मैच खेलेगी. इस सीरीज का भी शेड्यूल जारी नहीं किया गया है.

IND VS AUS
IND VS AUS

जनवरी फरवरी-2027: ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा (Australia Tour of India)

ऑस्ट्रेलिया की टीम जनवरी 2027 में भारत का दौरा करेगी. ऑस्ट्रेलिया की टीम बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तहत भारत में पांच मैच खेलेगी. जनवरी से फरवरी 2027 के बीच खेले जाने वाली यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होंगे.

Trending This Week