×

IND VS ENG: टीम इंडिया ने एक साथ ध्वस्त किए कई बड़े रिकॉर्ड्स, इंग्लैंड के खिलाफ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ 20 ओवर में सात विकेट पर 253 रन बनाए.

Sanju Samson

Sanju Samson

Team India records in IND VS ENG Semifinal: भारत और इंग्लैंड की टीम गुरुवार को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में आमने-सामने हुई. इस मैच में संजू सैमसन ने धमाकेदार पारी खेली. वहीं ईशान किशन, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा ने भी तेजी से रन बनाए, जिससे भारत ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 254 रन का लक्ष्य रखा. भारतीय टीम ने इस पारी से कई रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर दिए हैं. भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल में बने टीम इंडिया के रिकॉर्ड्स पर एक नजर…

Team India record
Team India record

टीम इंडिया ने तोड़ा 14 साल पुराना रिकॉर्ड

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड के सेमीफाइनल मैच में 20 ओवर में सात विकेट पर 253 रन बनाए. यह टी-20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट का सबसे बड़ा स्कोर है. भारत ने वेस्टइंडीज का रिकॉर्ड तोड़ा. वेस्टइंडीज ने साल 2012 में कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में चार विकेट पर 205 रन बनाए थे.

Shivam Dube
Shivam Dube

भारत ने बनाया मेंस टी-20 में सबसे ज्यादा 250 प्लस का स्कोर

भारतीय टीम ने टी-20 में सबसे ज्यादा बार 250 प्लस बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. भारत ने छठी बार टी-20 में 250 प्लस का स्कोर बनाया है. भारत ने सनराइजर्स हैदराबाद का रिकॉर्ड तोड़ा, जिसके नाम पांच बार 250 प्लस स्कोर बनाने का रिकॉर्ड था.

Ishan Kishan
Ishan Kishan


T20 वर्ल्ड कप इनिंग्स में सबसे ज़्यादा छक्के

भारतीय टीम ने इस मैच में टी-20 वर्ल्ड कप इनिंग्स में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच में 19 छक्के लगाए. भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज और नीदरलैंड्स की बराबरी की है. नीदरलैंड्स ने साल 2014 में सिलहट में आयरलैंड के खिलाफ और वेस्टइंडीज की टीम ने साल इसी सीजन मुंबई में जिम्बाब्वे के खिलाफ 19 छक्के लगाए थे.

Sanju Samson
Sanju Samson

श्रीलंका के बाद ऐसा करने वाली दूसरी टीम बना भारत

भारतीय टीम ने इस मैच में 37 बाउंड्री लगाई, जिसमें 19 छक्के और 18 चौके शामिल थे. यह टी-20 वर्ल्ड कप में एक पारी में दूसरा सबसे ज़्यादा बाउंड्री काउंट है, इससे पहले 2007 में श्रीलंका और केन्या के बीच मैच में श्रीलंका ने 41 बाउंड्री (30 चौके, 11 छक्के) लगाई थी.

Shivam Dube six
Shivam Dube six

नॉकआउट में सबसे तेज 100 रन बनाने वाली दूसरी टीम बना भारत

भारत ने 8.3 ओवर में 100 रन बनाए, जो T20 WC नॉकआउट में किसी टीम का दूसरा सबसे तेज़ स्कोर है. इससे पहले न्यूज़ीलैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ़ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में 7.5 ओवर में 100 रन बनाए थे. इसके अलावा भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में अपना दूसरा सबसे ज्यादा तेज 200 रन भी बनाया. भारत ने 16.5 ओवर में यह कारनामा किया. इससे पहले जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत ने 16.4 ओवर में 200 रन बनाए थे.

Trending This Week