- क्रिकेट न्यूज़
- Photos
- Asia Cup: स्टार खिलाड़ी का कटेगा पत्ता, एशिया कप में नहीं मिलेगी जगह !
Asia Cup: स्टार खिलाड़ी का कटेगा पत्ता, एशिया कप में नहीं मिलेगी जगह !
Published On Aug 16, 2025, 06:32 AM IST
Last UpdatedAug 16, 2025, 06:32 AM IST
शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल टीम में वापसी करते हैं तो चयनकर्ताओं को एक या दो स्थानों को लेकर कुछ समझौता करना होगा.
रिंकू सिंह की होगी छुट्टी !
भारत के स्टार बल्लेबाज रिंकू कुछ साल पहले तब पूरे देश में चर्चा का विषय बन गए थे, जब उन्होंने यश दयाल के ओवर में लगातार पांच छक्के लगाकर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को आईपीएल मैच जिताया था और तब से उन्हें भारतीय टीम में एक फिनिशर के रूप में देखा जाने लगा था. एशिया कप के लिए हर बैटिंग ऑर्डर के लिए चुनौती कांटे की है, ऐसे में रिंकू की स्थिति थोड़ी अस्थिर नजर आती है, वह टी-20 विश्व कप 2026 के लिए भी दावेदार नहीं माने जा रहे हैं.
रिंकू के करियर ग्राफ में हुई गिरावट
रिंकू के करियर ग्राफ में हालांकि पिछले कुछ समय में थोड़ी गिरावट देखी गई है और वह टी 20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने में असफल रहे (वह स्टैंड बाई पर थे). आईपीएल 2024 में उन्होंने केवल 113 गेंदों का जबकि 2025 के सत्र में केवल 134 गेंदों का सामना किया था, जिससे उनकी भूमिका कम होने का संकेत मिलता है, दिलचस्प बात यह है कि 2024 में वर्तमान में भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ही केकेआर के मुख्य रणनीतिकार थे. केकेआर के पूर्व थिंक-टैंक प्रमुख ने जिस तरह से रिंकू का इस्तेमाल किया, उससे यह संकेत मिलता है कि उनकी योजनाओं में अलीगढ़ के इस बाएं हाथ के खिलाड़ी की भूमिका बहुत सीमित थी.
टॉप ऑर्डर लगभग तय
यदि सभी फिट और उपलब्ध रहे तो अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (बल्लेबाज-विकेटकीपर), तिलक वर्मा, कप्तान सूर्य कुमार यादव और हार्दिक पंड्या का शीर्ष पांच में चयन तय है. आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले गिल और यशस्वी जायसवाल टीम में वापसी करते हैं तो चयनकर्ताओं को एक या दो स्थानों को लेकर कुछ समझौता करना होगा.
180 का स्ट्राइक रेट, मगर अय्यर की जगह मुश्किल: सेलेक्टर
एक पूर्व राष्ट्रीय चयनकर्ता ने पीटीआई से कहा, ‘हम अक्सर लोगों को कहते हुए सुनते हैं कि अमुक खिलाड़ी को चुनना चाहिए, लेकिन कोई भी हमें यह नहीं बता सकता कि ‘किसकी जगह’? श्रेयस अय्यर ने 180 के स्ट्राइक रेट से 600 रन बनाए हैं, लेकिन वह शीर्ष चार में बल्लेबाजी करते हैं, उनके लिए जगह कहां है. उन्होंने कहा, अगर आप अभी अपने शीर्ष पांच खिलाड़ियों में बदलाव नहीं कर सकते तो शुभमन को नहीं चुन सकते, अगर आप अभी शुभमन को चुनते हैं, तो जाहिर है कि टेस्ट कप्तान को बाहर नहीं बिठाया जा सकता.
भारत के लिए खेल चुके पूर्व चयनकर्ता ने कहा, तो आप समझौता कहां करेंगे? मुझे तो रिंकू की जगह पर संदेह नज़र आ रहा है क्योंकि बल्लेबाजी क्रम में उनकी उतनी ज़रूरत नहीं है। और ध्यान रहे, हम जायसवाल की बात ही नहीं कर रहे हैं.
जितेश शर्मा होंगे दूसरे विकेटकीपर
यदि रिंकू के साथ समझौता भी कर लिया जाए, तब भी शिवम दुबे (क्योंकि नितीश रेड्डी के फिट होने की संभावना नहीं है) और जितेश शर्मा (दूसरे विकेटकीपर) टीम में होंगे, जो फिनिशर की भूमिका अच्छी तरह से निभा सकते हैं