• क्रिकेट न्यूज़
  • Photos
  • टीम इंडिया का WTC फाइनल में पहुंचना हुआ पक्का! बस करने होंगे ये 2 काम

टीम इंडिया का WTC फाइनल में पहुंचना हुआ पक्का! बस करने होंगे ये 2 काम

Edited By : Saurav Kumar | Aug 11, 2024, 05:51 PM IST

Published On Aug 11, 2024, 05:51 PM IST

Last UpdatedAug 11, 2024, 05:51 PM IST

भारतीय टीम अब अगले महीने बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज से एक्शन में नजर आएगी. डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिहाज से भारत के लिए यह सीरीज काफी महत्वपूर्ण होगी.

1 /1

भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से जीतकर डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल पर अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी.

भारत को अगले महीने से बांग्लादेश और न्यूजीलैंड की मेजबानी करनी है. इसमें भारत को बांग्लादेश के खिलाफ 2 और न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 टेस्ट मैच खेलने हैं.

टीम इंडिया अगर अपने घर पर इन दोनों टीमों का टेस्ट सीरीज में सूपड़ा साफ करते हुए पांच टेस्ट मैच जीत जाती है तो भारत के डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल पर 79.76 अंक हो जाएंगे. भारत इतने प्वाइंट्स के साथ डब्ल्यूटीसी फाइनल में लगभग अपनी जगह पक्की कर लेगी.

भारत को फाइनल में पहुंचने में दिक्कत सिर्फ ऑस्ट्रेलिया से हो सकता है. हालांकि ऑस्ट्रेलिया आसानी से भारतीय टीम को नहीं रोक सकती है.

भारत को नवंबर महीने में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. अगर इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया भारत को 5-0 से हराने में कामयाब होती है तभी भारत को फाइनल में पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. भारत के मौजूदा टेस्ट फॉर्म को देखते हुए ऐसा होना मुश्किल लगता है.