• Home
  • Photos
  • ICC टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली टीम, भारत इतिहास रचने से एक कदम दूर

ICC टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली टीम, भारत इतिहास रचने से एक कदम दूर

Edited By : Saurav Kumar | Mar 02, 2025, 04:32 PM IST

Published On Mar 02, 2025, 04:32 PM IST

Last UpdatedMar 02, 2025, 04:32 PM IST

ICC टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली टीमों की लिस्ट में भारत काफी आगे है.

1 /7

1. ऑस्ट्रेलिया

आईसीसी टूर्नामेंट में फाइनल खेलने और खिताब जीतने में सबसे आगे ऑस्ट्रेलिया है. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने क्रिकेट इतिहास में ऑस्ट्रेलिया 12 बार आईसीसी टूर्नामेंट का फाइनल खेला है. इसमें कंगारू टीम ने 10 बार खिताब अपने नाम किया है.

2 /7

2. भारत

भारतीय टीम लिस्ट में दूसरे नंबर पर आती है. भारत अब तक 11 बार आईसीसी टू्र्नामेंट का फाइनल खेल चुकी है. इन 11 फाइनल में टीम इंडिया 6 बार खिताब जीत चुकी है. भारत चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अगर फाइनल में पहुंचती है तो टीम 12 बार फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन जाएगी.

3 /7

3. इंग्लैंड

इंग्लैंड की टीम लिस्ट में तीसरे नंबर पर आती है. इंग्लैंड ने अब तक 9 बार आईसीसी टूर्नामेंट का फाइनल खेला है. इसमें इंग्लिश टीम ने 3 बार खिताब अपने नाम किया है.


4 /7

4. वेस्टइंडीज

क्रिकेट जगत के शुरुआती वक्त में राज करने वाली वेस्टइंडीज की टीम 8 बार आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है. इसमें वेस्टइंडीज ने 5 बार खिताब अपने नाम किया है. जबकि तीन बार टीम को फाइनल में निराशा हाथ लगी है.

5 /7

5. श्रीलंका

श्रीलंकाई टीम 7 बार आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच पाई है. इसमें श्रीलंकाई टीम को 3 बार कामयाबी हासिल हुई है.

6 /7

6. पाकिस्तान

श्रीलंका के बाद पाकिस्तान का नंबर आता है. पाकिस्तान की टीम 6 बार आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है. इसमें पाकिस्तान की टीम 3 खिताब जीत पाई है.

7 /7

7. न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड की टीम आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में 5 बार पहुंची है. इसमें कीवी टीम 2 बार खिताब अपने नाम कर पाई है.