×

सबसे ज्यादा आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाली टीमें, ऑस्ट्रेलिया है सबसे आगे, इसके बाद कौन

भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया. भारतीय टीम तीन बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बन गई. हम देखते हैं कि सबसे ज्यादा बार आईसीसी टूर्नामेंट जीतने वाली टीमें कौन सी हैं. ऑस्ट्रेलिया आईसीसी ट्रॉफी जीतने में ऑस्ट्रेलिया से ऊपर कोई टीम नहीं है. कंगारू...

Team India victory parade

Team India victory parade

भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया. भारतीय टीम तीन बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बन गई. हम देखते हैं कि सबसे ज्यादा बार आईसीसी टूर्नामेंट जीतने वाली टीमें कौन सी हैं.

ऑस्ट्रेलिया

आईसीसी ट्रॉफी जीतने में ऑस्ट्रेलिया से ऊपर कोई टीम नहीं है. कंगारू टीम ने कुल 10 आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं. इसमें छह बार वनडे वर्ल्ड शामिल है. साल 1987, 1999, 2003, 2007, 2015 और 2023 का वनडे वर्ल्ड कप जीता है. इसके अलावा साल 2006 और 2009 में ऑस्ट्रेलिया ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती है. और 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीता था.

t20-world-cup-2026

भारत

सबसे ज्यादा आईसीसी ट्रॉफी जीतने के मामले में भारतीय टीम दूसरे नंबर पर है. भारत ने कुल 8 बार आईसीसी ट्रॉफी जीती है. भारत ने सबसे पहले 1983 में वनडे वर्ल्ड कप जीता था. इसके बाद 2011 में दूसरी बार भारत ने वनडे वर्ल्ड कप जीता. चैंपियंस ट्रॉफी भारत ने तीन बार जीती है. साल 2002 साझा, 2013 और 2025 में इस ट्रॉफी पर कब्जा किया. और भारत ने तीन बार टी20 वर्ल्ड कप जीता. भारत ने 2007, 2024 और 2026 में यह ट्रॉफी जीती.


वेस्टइंडीज

आज वेस्टइंडीज की टीम को बहुत मजबूत न माना जाता हो लेकिन इस टीम का अपना स्वर्णिम इतिहास है. वेस्टइंडीज ने इतिहास के पहले दो वनडे वर्ल्ड कप जीते. 1975 और 1979 के वनडे वर्ल्ड कप जीतने के बाद वेस्टइंडीज ने 2004 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती. इसके बाद 2012 और 2016 में टी20 वर्ल्ड कप भी इस कैरेबियाई टीम ने जीते.

पाकिस्तान

पाकिस्तान की टीम ने तीन बार आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं. साल 1992 में इमरान खान की कप्तानी में पाकिस्तान ने वनडे वर्ल्ड कप जीता. इसके बाद 2009 में जाकर पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया. और 2017 में पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती. इसके अलावा पाकिस्तान के खाते में कोई ICC ट्रॉफी नहीं है.

श्रीलंका

श्रीलंका ने भी तीन बार आईसीसी ट्रॉफी जीती है. साल 1996 श्रीलंका के लिए बहुत अहम साल था. तब टीम ने पहला और अभी तक का इकलौता वनडे वर्ल्ड कप जीता था. इसके बाद श्रीलंका ने 2002 में भारत के साथ संयुक्त रूप से चैंपियंस ट्रॉफी जीती. और 2014 में टीम ने टी20 वर्ल्ड कप जीता.

Trending This Week