×

T20 World Cup के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमें, भारत का है जलवा

T20 World Cup के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमों की बात करें तो इसमें सबसे ऊपर टीम इंडिया है. दो बार की चैंपियन टीम भारत को इस बार भी खिताब का मजबूत दावेदार कहा जा रहा है.

T20-World-Cup

टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने में अब ज्यादा वक्त नहीं है. चंद दिनों बाद इसकी शुरुआत हो रही है. अभी तक तीन टीमें ऐसी हैं जिन्होंने दो बार इस टूर्नामेंट को जीता है. वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और भारत के नाम ही इस लिस्ट में है. साल 2024 के एडिशन की विजेता टीम भारत को इस बार भी फेवरिट माना जा रहा है. भारतीय टीम क्या यह कीर्तिमान बना पाएगी यह देखना दिलचस्प होगा. इससे पहले हम देखते हैं कि इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमें कौन सी हैं.

भारत का टी20 वर्ल्ड में रिकॉर्ड

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमों की बात करें तो भारतीय टीम सबसे आगे है. साल 2007 से 2024 तक भारत ने कुल 52 मैच इस टूर्नामेंट में खेले हैं और इसमें से भारतीय टीम ने 35 मैच जीते हैं. भारत को 15 मैचों में हार मिली है. एक मैच टाई रहा था. साल 2007 में पाकिस्तान के खिलाफ टाई रहे मैच में भारत ने सुपर ओवर से जीत हासिल की थी. वहीं एक मैच का नतीजा नहीं निकला था.

साउथ अफ्रीका का टी20 वर्ल्ड में रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका की टीम भले ही टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीत पाई हो लेकिन इस टूर्नामेंट में उसका प्रदर्शन बहुत कमाल का रहा है. टीम 2024 के फाइनल तक पहुंची थी. कुल मिलाकर इस टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में 49 मैच खेले हैं और 32 में जीत हासिल की है. एक मैच का नतीजा नहीं निकला है.


श्रीलंका का टी20 वर्ल्ड में रिकॉर्ड

श्रीलंका की टीम ने 2014 का टी20 वर्ल्ड कप जीता था. इस टीम ने इस टूर्नामेंट में 54 मैच खेले हैं. अभी तक 2007 से 2024 के एडिशन में टीम ने इनमें से 32 में जीत हासिल की है. श्रीलंका की टीम को 21 मैचों में हार मिली है. साल 2009 के टूर्नामेंट में श्रीलंका की टीम फाइनल तक पहुंची थी.

ऑस्ट्रेलिया का टी20 वर्ल्ड में रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भी 2021 में टी20 वर्ल्ड कप जीता था. वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास की सबसे कामयाब टीम कहे जाने वाली ऑस्ट्रेलिया ने टी20 वर्ल्ड कप में अच्छा खेल दिखाया है. इस टूर्नामेंट के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया ने 47 मैच खेले हैं और उसमें से 30 में जीत हासिल की है. और 19 मैच टीम हारी है. 2 मैच टाई रहे हैं.

पाकिस्तान का टी20 वर्ल्ड में रिकॉर्ड

पाकिस्तान की टीम 2007 के टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंची थी. यहां उसे भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद साल 2009 में उसने खिताब पर कब्जा किया था. पाकिस्तान की टीम 2022 टी20 वर्ल्ड कप के भी फाइनल में पहुंची थी वहां उसे इंग्लैंड ने हराया था. पाकिस्तान ने इस टूर्नामेंट के इतिहास में कुल 51 मैच खेले हैं और इसमें से 30 जीते हैं. और 19 में उसे हार मिली है.

इंग्लैंड का टी20 वर्ल्ड में रिकॉर्ड

इंग्लैंड की टीम ने साल 2010 और 2022 का टी20 वर्ल्ड कप जीता था. इंग्लैंड की टीम बीते कुछ वक्त से बहुत ही आक्रामक क्रिकेट खेल रही है. इंग्लैंड ने इस टूर्नामेंट के इतिहास में 52 मैच खेले हैं और इसमें से 28 मुकाबले उसने जीते हैं. 22 मैच हारे हैं. 2 मैच बेनतीजा रहे हैं.

न्यूजीलैंड का टी20 वर्ल्ड में रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड की बात करें तो इस टीम का प्रदर्शन भी टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास ठीक ही रहा है. कीवी टीम ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कुल 46 मैच खेले हैं और 25 में उसकी टीम को जीत मिली है और 19 मैच टीम हारी है.

Trending This Week