IPL के बाद ये 7 खिलाड़ी बना सकते हैं टीम इंडिया में जगह, नंबर 6 आपको करेगा हैरान
Published On Apr 25, 2026, 04:26 PM IST
Last UpdatedApr 25, 2026, 04:26 PM IST
IPL से भारतीय क्रिकेट को कई सितारे मिले हैं. और इस सीजन के बाद भी कई खिलाड़ी टीम इंडिया में डेब्यू कर सकते हैं. हमने उनमें से सात खिलाड़ी चुने हैं.
वैभव सूर्यवंशी
वैभव सूर्यवंशी का नाम बीते साल ही चर्चा में आ गया था. लेकिन बाएं हाथ का यह सलामी बल्लेबाज तब उम्र के चलते भारत की राष्ट्रीय टीम के लिए चुने जाने का पात्र नहीं था. इसी साल 27 मार्च को वैभव सूर्यवंशी 15 साल के हुए और इसी के साथ वह भारतीय टीम के लिए खेले जाने के पात्र हो गए. उम्मीद जताई जा रही है कि इस साल आईपीएल के बाद आयरलैंड दौरे पर उन्हें भारतीय टीम में चुना जा सकता है. इस साल के आईपीएल में सात मैचों में वैभव ने 254 रन बनाए हैं. उनका औसत 36.29 का है और उनका औसत 220.86 का है. इस साल वैभव ने दो हाफ-सेंचुरी लगाई हैं और ये दोनों हाफ सेंचुरी उन्होंने सिर्फ 15 गेंद पर ठोकी हैं.
आयुष म्हात्रे
भारत के इस अंडर-19 वर्ल्ड कप में कमाल का खेल दिखाया है. वह चोट के चलते आईपीएल 2026 से बाहर हो चुके हैं. लेकिन फिट होने के बाद वह जल्द ही भारतीय टीम के साथ जुड़ सकते हैं. उनके भी आयरलैंड दौरे पर भारतीय टीम का हिस्सा बनाया जा सकता है. म्हात्रे ने अभी तक आईपीएल के इस सीजन में छह मैचों में 201 रन बनाए. उनका बल्लेबाजी औसत 33.50 का रहा और स्ट्राइक-रेट 177.87 का. उन्होंने दो हाफ-सेंचुरी लगाई.
प्रभसिमरन सिंह
पंजाब किंग्स के विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह न सिर्फ इस सीजन बल्कि पिछले कुछ सीजन से टीम के लिए नियमित तौर पर अच्छा प्रदर्शन करते आए हैं. बल्ले से वह अपनी टीम को तेज शुरुआत देते चले आए हैं. उन पर भी सिलेक्टर्स की नजरें होंगी. उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले जा रहे मैच से पहले छह मैचों की पांच पारियों में 211 रन बनाए हैं. उनका बैटिंग औसत 52.75 और स्ट्राइक-रेट 171.54 का है.
प्रियांश आर्या
पंजाब किंग्स के दूसरे सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या भी भारत की टी20 इंटरनेशनल टीम में जगह बनाने के करीब हैं. बाएं हाथ का यह ओपनर दिल्ली प्रीमियर लीग से अपनी पहचान बना चुका था. और अभी तक उन्होंने आईपीएल में भी आक्रामक पारियां खेली हैं. उन्होंने भी पांच मैचों में 211 रन बनाए हैं. उनका बैटिंग औसत 42.20 का है. और स्ट्राइक-रेट 248.23 का है.
प्रिंस यादव
लखनऊ सुपर जायंट्स के इस पेसर ने अपनी रफ्तार और सटीकता से काफी प्रभावित किया है. दाएं हाथ के इस पेसर ने सात मैचों में 13 विकेट लिए हैं. उनका गेंदबाजी इकॉनमी रेट 8.38 का है. और स्ट्राइक-रेट 12.00 का.
मुकुल चौधरी
मुकुल चौधरी लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए निचले क्रम में आक्रामक बल्लेबाजी करते हैं. टीम के कोच जस्टिन लैंगर ने कहा था कि वह अगले चार महीनों में उन्हें भारत का सर्वश्रेष्ठ नंबर छह-सात का खिलाड़ी बना सकते हैं. टीम के ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर ने भी मुकुल चौधरी की आक्रामकता की तारीफ की है. उन्होंने सात मैचों में 155 रन बनाए हैं.
हर्ष दूबे
सनराइजर्स हैदराबाद के स्पिनर हर्ष दूबे ने भी इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया. बाएं हाथ के इस गेंदबाज ने घरेलू क्रिकेट में विदर्भ के लिए अच्छा खेल दिखाया है. आईपीएल के इस सीजन में ईशान किशन ने उन्हें पावरप्ले में आजमाया है और दूबे उनकी उम्मीदों पर खरे उतरे हैं. उन्होंने छह मैचों में 8 विकेट लिए हैं.