• क्रिकेट न्यूज़
  • Photos
  • संन्यास लेने वाले प्लेयर्स की लिस्ट होगी और लंबी, पुजारा के बाद इन खिलाड़ियों को लगेगा नंबर

संन्यास लेने वाले प्लेयर्स की लिस्ट होगी और लंबी, पुजारा के बाद इन खिलाड़ियों को लगेगा नंबर

Edited By : Saurav Kumar | Aug 25, 2025, 02:29 PM IST

Published On Aug 25, 2025, 02:29 PM IST

Last UpdatedAug 25, 2025, 02:29 PM IST

चेतेश्वर पुजारा के संन्यास के बाद अब फैंस का मानना है कि संन्यास लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट अब और बड़ी हो सकती है.

1 /1

रविवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट साझा करते हुए रिटायरमेंट का ऐलान किया. लगभग 2 साल तक टीम से बाहर रहे पुजारा ने भारत के लिए बल्ले से कई मैच जिताऊ पारी खेली.

अब पुजारा के जाने के बाद इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि उनके बाद भी रिटायरमेंट की लिस्ट बढ़ते जा सकती है. हम आपको उन स्टार भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जो पुजारा के बाद जपल्द ही रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं.

पुजारा के बाद सबसे पहला नाम आता है अजिंक्य रहाणे का. रहाणे भी भारतीय टीम से लंबे समय से बाहर चल रहे हैं. रहाणे भारत की कप्तानी भी कर चुके हैं और टीम के लिए बल्ले से कई कमाल की पारियां खेली है. हालांकि टीम मैनेजमेंट लगातार युवा खिलाड़ियों की ओर जा रही है ऐसे में रहाणे की वापसी होना काफी मुश्किल दिख रहा है. इसे देखते हुए ही माना जा रहा है कि रहाणे जल्द ही संन्यास का ऐलान कर सकते हैं.

अपने करियर में भारत के लिए 100 से ज्यादा मुकाबले खेल चुके इशांत शर्मा की भी भारतीय टीम में लंबे समय से एंट्री नहीं हो पाई है. हालांकि इशांत ने अभी भी टीम में वापसी की उम्मीद नहीं छोड़ी है. आखिरी बार 2021 में टेस्ट खेलने वाले इशांत आईपीएल में कमाल की गेंदबाजी करते हुए नजर आए थे. हालांकि तमाम युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखते हुए अब इशांत की वापसी होना काफी मुश्किल दिख रही है.

टीम इंडिया के तेज तर्रार गेंदबाज उमेश यादव कई बार भारतीय टीम से अंदर-बाहर होते रहे हैं. हालांकि उमेश 2023 के बाद से भारतीय टीम में वापसी नहीं कर पाए हैं. उमेश को लगातार भारतीय टीम से बाहर देखते हुए अब यही माना जा रहा है कि वह कभी भी संन्यास का ऐलान कर देंगे.