- क्रिकेट न्यूज़
- Photos
- तिलक वर्मा को कमान, इस टीम में आए ईशान- गंभीर के फेवरिट को भी मिली स्पेशल जगह
तिलक वर्मा को कमान, इस टीम में आए ईशान- गंभीर के फेवरिट को भी मिली स्पेशल जगह
Published On Nov 05, 2025, 09:06 PM IST
Last UpdatedNov 05, 2025, 09:06 PM IST
IND A vs SA A: तिलक वर्मा को बीसीसीआई ने बड़ी जिम्मेदारी दी है. बोर्ड ने अपने इस युवा खिलाड़ी पर भरोसा जताया है. इसके साथ ही ईशान किशन को भी टीम में शामिल किया गया है.
घरेलू सीरीज के लिए हुआ टीम का ऐलान
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को एक बड़ी घरेलू सीरीज के लिए भारत की ओर से खेलने वाली टीम का ऐलान किया है.
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट टीम भी चुनी गई
बुधवार को बीसीसीआई ने जिस टीम का ऐलान किया. इसमें कई बड़े नाम शामिल हैं. बोर्ड ने इसके साथ ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भी टीम का ऐलान किया है.
साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ इंडिया ए की टीम भी चुनी गई
साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ भारत ए की टीम का ऐलान किया है. यह टीम तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी. यह सीरीज 13 से 19 नवंबर के बीच राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम पर खेली जाएगी.
टेस्ट टीम में हुई ऋषभ पंत की एंट्री
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऋषभ पंत की टीम इंडिया में वापसी हुई है. इसके साथ ही आकाश दीप भी टीम में शामिल हैं. टेस्ट सीरीज का पहला मैच 14 नवंबर को खेला जाएगा.
पंत को लगी थी इंग्लैंड में चोट
ऋषभ पंत को इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट के दौरान अंगूठे में फ्रैक्चर हो गया था. जुलाई में उन्हें चोट लगी थी जिसकी वजह से वह मैदान से दूर रहे.
तिलक वर्मा को बोर्ड ने दी बड़ी जिम्मेदारी
साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ इंडिया ए के लिए टीम की कमान तिलक वर्मा को दी गई है. आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलने वाले वर्मा की टीम का उपकप्तान रुतुराज गायकवाड़ को बनाया गया है.
अभिषेक शर्मा और ईशान किशन भी टीम का हिस्सा
इस टीम में अभिषेक शर्मा को दी गई है. इसके साथ ही ईशान किशन भी इस टीम का हिस्सा हैं. हर्षित राणा को भी इस टीम का हिस्सा बनाया गया है. इस टीम में भारत की टी20 टीम के हिस्सा रहे कई खिलाड़ी शामिल हैं.
साउथ अफ्रीका-ए के खिलाफ इंडिया-ए की टीम
तिलक वर्मा (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, रियान पराग, इशान किशन (विकेटकीपर), आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, विप्रज निगम, मानव सुथार, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, खलील अहमद, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)।