- क्रिकेट न्यूज़
- Photos
- तिलक वर्मा से पहले ये 3 बल्लेबाज हो चुके हैं रिटायर्ड आउट, कितनों के नाम जानते हैं आप
तिलक वर्मा से पहले ये IPL में 3 बल्लेबाज हो चुके हैं रिटायर्ड आउट, कितनों के नाम जानते हैं आप
Published On Apr 05, 2025, 07:19 AM IST
Last UpdatedApr 05, 2025, 07:19 AM IST
शुक्रवार को मैच के दौरान तिलक वर्मा रिटायर्ड आउट होकर बाहर चले गए. मुंबई इंडियंस का यह बल्लेबाज जब बाहर गया. वह भी आउट हुए बिना. इसी को क्रिकेट में रिटायर्ड आउट कहते हैं.
रिटायर्ड हर्ट और रिटायर्ड आउट में अंतर
क्रिकेट में बल्लेबाज चोट लगने पर भी मैदान के बाहर चला जाता है. और फिर जब वह ठीक हो जाता है तो मैच में दोबारा बल्लेबाजी करने आ सकता है. यही रिटायर्ड हर्ट होता है. लेकिन रिटायर्ड आउट इससे अलग है. इसमें बल्लेबाज को चोट नहीं लगी होती बस वह रनगति के साथ तालमेल नहीं बैठा पा रहा होता तो वह खुद को या उसकी टीम फैसला कर उसे रिटायर्ड आउट होने को कह सकती है. इस स्थिति में बल्लेबाज मैच में दोबारा बल्लेबाजी करने नहीं आ सकता.
इन तस्वीरों में हम बात करेंगे आईपीएल में रिटायर्ड आउट होने वाले बल्लेबाजों की जो आईपीएल में रिटायर्ड आउट हुए हैं.
रविचंद्रन अश्विन
रविचंद्रन अश्विन क्रिकेट के नियमों के बहुत अच्छे जानकार हैं. नॉन-स्ट्राइक छोर पर रनआउट करके उन्होंने यह इसका इशारा भी किया था. और अश्विन ही वह पहले बल्लेबाज थे जो आईपीएल में रिटायर्ड आउट हुए थे. अश्विन लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ साल 2022 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए रिटायर्ड आउट हुए.
अथर्व टायडे
अश्विन के बाद टीमों को यह नियम इस्तेमाल करने का आइडिया आया. और अगले साल यानी आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए पंजाब किंग्स के अथर्व टाइडे रिटायर्ड आउट हुए थे.
साई सुदर्शन
गुजरात टाइटंस के इस चोटी के बल्लेबाज ने भी 2023 में ऐसा किया था. मुंबई इंडियंस के खिलाफ उस आईपीएल में बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने रिटायर्ड आउट होने का फैसला किया.
तिलक वर्मा
तिलक वर्मा लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान खुलकर बल्लेबाजी नहीं कर पा रहे थे. ऐसे में 19वें ओवर की आखिरी गेंद से पहले वह रिटायर्ड आउट होकर मैदान से बाहर चले गए.