HomePhotosबांग्लादेश के विवाद में कूदा पाकिस्तान- कब क्या हुआ, सिलसिलेवार जानिए पूरा घटनाक्रम
बांग्लादेश के विवाद में कूदा पाकिस्तान- कब क्या हुआ, सिलसिलेवार जानिए पूरा घटनाक्रम
पाकिस्तान की एक ओर ड्रामेबाजी शुरू हो गई है. उसने 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने मैच का बायकॉट कर दिया है. पाकिस्तानी सरकार ने कहा है कि उनकी टीम टी20 वर्ल्ड कप में तो खेलेगी लेकिन भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगी.
By Bharat MalhotraLast Updated on - February 1, 2026 10:26 PM IST
T20 World Cup Controversy Timeline
आखिर पाकिस्तान ने वही किया जिसकी आशंका जताई जा रही थी. पाकिस्तान अपनी ड्रामेबाजी के लिए बदनाम है. और टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी उसने ऐसा ही कुछ किया. पाकिस्तान जो पहले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बहिष्कार की बात कर रहा था, ने ऐसा तो नहीं किया लेकिन उसने 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले अपने मुकाबले का बहिष्कार जरूर कर दिया. पाकिस्तानी सरकार ने रविवार, 1 फरवरी को इस बात का ऐलान किया.
Mohsin Naqvi
पाकिस्तान की पैंतरेबाजी
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की और इसके बाद यह फैसला लिया. पाकिस्तान का हालांकि इस मसले से कुछ लेना देना नहीं था. बांग्लादेश ने अपने मैच भारत से ट्रांसफर करने की मांग की थी. जिसे आईसीसी ने ठुकरा दिया था. बांग्लादेश ने सुरक्षा को बहाना बनाया था जिसे स्वतंत्र सुरक्षा एजेंसी की जांच में गलत पाया गया. इसके बाद भी जब बांग्लादेश अड़ा रहा तब आईसीसी ने उसकी जगह स्कॉटलैंड को टी20 वर्ल्ड कप में शामिल कर लिया. अब देखते हैं कि यह मसला कहां से शुरू हुआ और कैसे-कैसे यहां तक पहुंचा.
आईपीएल से बाहर होने के बाद बांग्लादेशी पेसर मुस्ताफिजुर रहमान अब पाकिस्तान सुपर लीग में खेलेंगे.
3 जनवरी- 2026 मुस्ताफिजुर को किया बाहर
बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं को लगातार टारगेट किया जा रहा था. उन्हें निशाना बनाया जा रहा था और उनकी टारगेट किलिंग हो रही थी. भारत में इसका विरोध हो रहा था. इसका असर आईपीएल तक भी पहुंचा. कोलकाता नाइट राइडर्स ने बांग्लादेशी पेसर मुस्ताफिजुर रहमान को दिसंबर 2025 में 9.2 करोड़ रुपये में खरीदा था. लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के निर्देश पर केकेआर ने उन्हें रिलीज कर दिया.
4 जनवरी- बांग्लादेश की प्रतिक्रिया
बांग्लादेश ने अगले ही दिन यानी चार जनवरी को आईसीसी से अपने मैच भारत से बाहर शिफ्ट करने की अपील की. साथ ही अपने देश में आईपीएल के प्रसारण पर भी रोक लगा दी.
jay-shah-icc
6 जनवरी- आईसीसी ने दिया जवाब
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी आईसीसी ने फैसला लिया और बांग्लादेश के मैच शिफ्ट करने से इनकार कर दिया. और बांग्लादेश की अपील को ठुकरा दिया.
bangladesh-cricket-team
7 जनवरी- बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का जवाब
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने ऐसी किसी खबर को खारिज किया कि उसकी मांग को ठुकरा दिया गया है. उसने कहा कि आईसीसी से इस मुद्दे पर बातचीत चल रही है.
Bangladesh cricket team financial loss over T20 World Cup boycott
8 जनवरी- बांग्लादेश ने दोबारा की अपील
8 जनवरी को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी को दोबारा पत्र लिखा और वेन्यू बदलने की अपनी मांग दोहरायी. बांग्लादेश अब अड़ गया था. वहां की सरकार में शामिल भारत विरोधी तत्त्व हावी हो गए थे.
ICC VS BCB
13 जनवरी- आईसीसी ने फिर दिया जवाब
आईसीसी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर बांग्लादेश क्रिकेट अधिकारियों से बात की. उन्हें साफ किया गया कि भारत में उनके खिलाड़ियों को कोई खतरा नहीं है.
ICC
17 जनवरी- बातचीत जारी पर नतीजा कुछ नहीं
आईसीसी के दो अधिकारी पहुंचे. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के साथ हुई पहली बैठक में बीसीबी ने ग्रुप बदलने की मांग दोहराई. दूसरी बैठक में आईसीसी ने फिर इसे ठुकराया. और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को 21 जनवरी तक खेलने या नहीं खेलने पर फैसला लेने को कहा. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने हालांकि किसी भी डेडलाइन मिलने से इनकार किया.
21 जनवरी- आईसीसी की बैठक और बांग्लादेश को एक दिन का वक्त
21 जनवरी को को आईसीसी की बैठक हुई. वोटिंग के जरिये हुआ फैसला. या तो बांग्लादेश भारत में खेले या फिर उसकी जगह किसी दूसरी टीम को शामिल किया जाए. इसमें वोट देने वाले आईसीसी के बोर्ड के 14 में से 12 वोट एक ओर रहे. सिर्फ पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीमें ही एक ओर रहीं.
BCB-Nazmul-Islam
22 जनवरी- बांग्लादेश का अड़ियल रुख कायम
बांग्लादेश सरकार के खेल सलाहाकार आसिफ नजरुल ने कहा कि बांग्लादेश की टीम भारत में अपने मैच नहीं खेलेगी. आईसीसी की ओर से बांग्लादेश को मनाने की सभी कोशिशें नाकाम रहीं. आखिर इस अड़ियल रुख का नुकसान बांग्लादेश और उसके क्रिकेट को हुआ.
Scotland-Team-announced for t20 world cup 2026
24 जनवरी- बांग्लादेश हुआ वर्ल्ड कप से बाहर
बांग्लादेश को आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर किया. उसके स्थान पर स्कॉटलैंड को मिला मौका. स्कॉटलैंड की टीम आईसीसी की टी20 रैंकिंग में उन टीमों में सबसे ऊपर थी जो इस टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं हैं. स्कॉटलैंड के मैच वहीं होंगे जहां बांग्लादेश के मैच होने थे. यानी पहले तीन कोलकाता में और आखिरी ग्रुप मैच मुंबई में.
PCB Chairman Mohsin Naqvi meeting with PM Shehbaz Sharif
1 फरवरी- पाकिस्तान का बायकॉट ड्रामा
पाकिस्तान वर्ल्ड कप 2026 में खेलने को राजी पर भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मैच का किया बहिष्कार. अब यह देखना होगा कि आईसीसी इस पर क्या फैसला लेता है.
यह है मामले की पूरी कहानी
मुस्ताफिजुर रहमान के विवाद से शुरू हुई कहानी यहां तक पहुंची.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.