IPL के इतिहास में 10 सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज, भारतीयों का चलता है सिक्का
Published On Apr 07, 2026, 01:48 PM IST
Last UpdatedApr 07, 2026, 01:48 PM IST
वैभव सूर्यवंशी की उम्र अभी बस 15 साल है लेकिन जिस रफ्तार से वह रन और रिकॉर्ड बना रहे हैं उसे देखकर यही उम्मीद की जा सकती है कि वह आने वाले वक्त में रनों का अंबार लगा देंगे. वह आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज हाफ-सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में भी शामिल...
यशस्वी जायसवाल
राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए यशस्वी जायसवाल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 13 गेंद पर हाफ सेंचुरी बनाई थी. उन्होंने कोलकाता के ईडन गार्डंस पर खेले गए इस मैच में यह तूफानी पारी खेली थी.
केएल राहुल
केएल राहुल का नाम आईपीएल के इतिहास में दूसरी सबसे तेज हाफ सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड है. राहुल ने मोहाली में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 8 अप्रैल 2018 को यह हाफ सेंचुरी लगाई थी.
पैट कमिंस
कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए पैट कमिंस ने अपने बल्ले का जौहर दिखाया था. मुंबई इंडियंस के खिलाफ पुणे में हुए इस मैच में उन्होंने सिर्फ 14 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया था. यह मुकाबला 6 अप्रैल 2022 को खेला गया था. कमिंस इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के साथ हैं. हालांकि वह अभी तक चोट से पूरी तरह उबरे नहीं हैं और इस वजह से वह खेल नहीं रहे हैं.
रोमारियो शेपर्ड
रोमारियो शेपर्ड ने भी आईपीएल में 14 गेंद पर अर्धशतक बनाया है. उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए 3 मई 2025 को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चिन्नास्वामी स्टेडियम पर अर्धशतक जमाया था.
यूसुफ पठान
कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए साल 2014 में यूसुप पठान ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 15 गेंद पर हाफ सेंचुरी लगाई थी. दाएं हाथ के इस आक्रामक बल्लेबाज ने बेंगलुरु के के गेंदबाजों की खूब खबर ली थी. यह मैच ईडन गार्डंस पर खेला गया था.
सुनील नारायण
कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए इस कैरेबियाई खिलाड़ी ने 15 गेंद पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अर्धशतक बना दिया था. 7 मई 2017 को खेले गए इस मैच में नारायण ने बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी मैदान पर खेले गए मैच में यह पारी खेली थी.
जैक फ्रेजर-मैकगर्क
निकोलस पूरन
निकोलस पूरन ने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए 10 अप्रैल 2023 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ बेंगलुरु में खेले गए मैच में 15 गेंद पर अर्धशतक लगाया था.
वैभव सूर्यवंशी
ऑस्ट्रेलिया के इस बल्लेबाज ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए आईपीएल 2024 के सीजन में दो बार 15 गेंद पर अर्धशतक जमाया. 20 और 27 अप्रैल को खेले गए इन मैचों में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के खिलाफ ये पारियां खेलीं.
ईशान किशन
राजस्थान रॉयल्स के इस युवा सनसनी बल्लेबाज ने 30 मार्च 2026 को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए मैच में सिर्फ 15 गेंद पर अर्धशतक लगा दिया था. इस बल्लेबाज का नाम इसके साथ ही आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज हाफ सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गया .
ईशान किशन उन बल्लेबाजों की लिस्ट में हैं जिन्होंने आईपीएल में 16 गेंद पर हाफ सेंचुरी लगाई है. इसमें सुरेश रैना, अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड (2 बार) शामिल हैं. किशन ने 2021 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के लिए यह पारी खेली थी.