- क्रिकेट न्यूज़
- Photos
- टेस्ट में सबसे ज्यादा शिकार करने वाले टॉप-5 एक्टिव विकेट कीपर
टेस्ट में सबसे ज्यादा शिकार करने वाले टॉप-5 एक्टिव विकेट कीपर
Published On Dec 15, 2024, 09:54 AM IST
Last UpdatedDec 15, 2024, 09:54 AM IST
ऋषभ पंत ने गाबा में खेले जा रहे टेस्ट मैच में उस्मान ख्वाजा का कैच विकेट के पीछे लपका, इसके साथ ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में बड़ा मुकाम हासिल किया.
01. जॉनी बेयरस्टो
इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो इस लिस्ट में टॉप पर हैं. जॉनी बेयरस्टो ने इंग्लैंड के लिए 100 टेस्ट मैच खेले हैं और उन्होंने 223 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है, जिसमें 209 कैच और 14 स्टंप आउट है. (Image credit- X)
02. ऋषभ पंत
भारतीय विकेट कीपर ऋषभ पंत इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. ऋषभ पंत ने 41 टेस्ट में 150 बल्लेबाजों को विकेट के पीछे अपना शिकार बनाया है. ऋषभ पंत ने 135 कैच लपके हैं, वहीं 15 बल्लेबाजों को स्टंपिंग से पवेलियन भेजा है. (Image credit- Rishabh pant X)
03. एलेक्स कैरी
ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स कैरी इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. एलेक्स कैरी ने 35 टेस्ट मैच में 143 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है, जिसमें 130 कैच और 13 स्टंपिंग शामिल है. (Image credit- X)
04. जोशुआ डी सिल्वा
वेस्टइंडीज के जोशुआ डी सिल्वा भी इस लिस्ट में शामिल है. वह इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. जोशुआ सिल्वा ने 33 मैच में 127 बल्लेबाजों को विकेट के पीछे अपना शिकार बनाया है. उन्होंने 121 कैच लपके हैं, जबकि छह बल्लेबाजों को स्टंप आउट किया है. (Image credit- X)
05. टॉम ब्लंडेल
न्यूजीलैंड के टॉम ब्लंडेल का नाम लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं. टॉम ब्लंडेल ने 40 मैच में 115 बल्लेबाजों को विकेट के पीछे शिकार बनाया है. उन्होंने 100 कैच लपके हैं, जबकि 15 बल्लेबाजों को स्टंप आउट किया है. (Image credit- @cricketontnt X)