IND VS ENG टेस्ट में सबसे बड़ी इनिंग खेलने वाले टॉप-5 बैटर्स, लिस्ट में एकमात्र एक्टिव खिलाड़ी

Edited By : Akhilesh Tripathi | Jun 09, 2025, 09:43 PM IST

Published On Jun 09, 2025, 09:43 PM IST

Last UpdatedJun 09, 2025, 09:43 PM IST

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का हिस्सा है.

1 /5
(Image credit- ICC X)

01. ग्राहम गूच

ग्राहम गूच का नाम इस लिस्ट में टॉप पर है. इंग्लैंड के बल्लेबाज ग्राहम गूच ने जुलाई 1990 में लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर 628 मिनट बल्लेबाजी करते हुए 333 रन जड़े थे. गूच ने इस दौरान 485 गेंदों का सामना किया और अपनी पारी में 43 चौके और तीन छक्के लगाए

2 /5
Karun Nair

02. करुण नायर

आठ साल बाद टीम इंडिया में वापसी करने वाले करुण नायर का नाम लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. करुण नायर ने चेन्नई में दिसंबर 2016 में नाबाद 303 रन की पारी खेली थी. इस दौरान नायर ने 381 गेंदों का सामना किया था और 32 चौके और चार छक्के लगाए थे. वह टॉप-5 की लिस्ट में एकमात्र एक्टिव खिलाड़ी हैं.

3 /5
Sir Alastair Cook is on number 1 as most runs test opener

03. एलिस्टर कुक

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज एलिस्टर कुक ने भारत के खिलाफ बर्मिंघम में 545 गेंदें खेली, जिसमें उन्होंने 33 चौकों की मदद से 294 रन बनाए. यह मुकाबला अगस्त 2011 में खेला गया था.

4 /5
Geoffrey Boycott in on number 7 in all time most test runs as an opener

04. जेफ्री बॉयकॉट

जेफ्री बॉयकॉट ने इंग्लैंड की ओर से खेलते हुए बॉयकॉट ने 555 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 246 रन जड़ दिए थे. इस पारी में 30 चौके और एक छक्का शामिल था. जून 1967 को लीड्स में यह मुकाबला खेला गया था.

5 /5
Ian Bell

05. इयान बेल

इंग्लैंड के इयान बेल का नाम लिस्ट में पांचवें नंबर पर है. इयान बेल ने द ओवल’ में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए 364 गेंदें खेली, जिसमें 23 चौकों और दो छक्कों के साथ 235 रन बनाए थे. यह मुकाबला अगस्त 2011 में खेला गया था.