×

2025 में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, कहां हैं जसप्रीत बुमराह

साल 2025 समाप्त होने वाला है. भारत के लिए इस साल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज कौन से हैं. इस लिस्ट में स्पिनर्स की संख्या ज्यादा है.

most-wickets-for-india-2025

most-wickets-for-india-2025

साल 2025 में भारतीय क्रिकेट टीम का सफर समाप्त हो चुका है. भारत को अब अगला अंतरराष्ट्रीय मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 जनवरी को खेलना है. तो साल के खत्म होने से पहले हम यह देखते हैं कि टीम इंडिया के लिए साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज कौन से हैं.

kuldeep-Yadav
kuldeep-Yadav

कुलदीप यादव

बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव इस साल टीम इंडिया के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे. कुलदीप ने इस साल 25 अंतरराष्ट्रीय मैचों की 28 पारियों में 60 विकेट लिए. उनका इकॉनमी रेट 4.58 रहा. और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 82 रन देकर पांच विकेट. यादव ने इस साल पांच बार पारी में चार विकेट और एक बार पारी में पांच विकेट लिए.

varun chakaravarthy

वरुण चक्रवर्ती

मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की जबसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी हुई है उनका प्रदर्शन यादगार रहा है. साल 2025 में वरुण ने कुल 24 मैचों की 22 पारियों में 46 विकेट लिए. उनका बेस्ट 24 रन देकर पांच विकेट रहा. उन्होंने दो बार पारी में पांच और एक बार चार विकेट भी अपने नाम किया.

jasprit-bumrah

TRENDING NOW


जसप्रीत बुमराह

भारत के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इस साल 21 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और इसकी 25 पारियों में 45 विकेट लिए. बुमराहा का बेस्ट 27 रन देकर पांच विकेट रहा. इस धुरंधर पेसर ने साल में तीन बार पारी में पांच विकेट अपने नाम किया.

mohammed-Siraj

मोहम्मद सिराज


एक और पेसर मोहम्मद सिराज को इस साल मौके कम मिले. लेकिन उनका प्रदर्शन कमाल का रहा. सिराज ने इस साल 13 अंतरराष्ट्रीय मैचों की 22 पारियों में 45 विकेट लिए. सिराज का बेस्ट 70 रन देकर 6 विकेट रहा. उन्होंने साल में दो बार पारी में चार और दो बार पारी में पांच विकेट अपने नाम किए.

रविंद्र जडेजा

टीम इंडिया के कमाल के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने अपनी बाएं हाथ की फिरकी गेंदबाजी से साल 2025 में 37 विकेट लिए. जडेजा ने 20 मैचों की 28 पारियों में ये विकेट लिए. उनका बेस्ट 50 रन देकर चार विकेट रहा. जडेजा ना चार बार पारी में चार विकेट लिए.

Trending This Week