- क्रिकेट न्यूज़
- Photos
- YEAR ENDER 2024: साल 2024 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय
YEAR ENDER 2024: साल 2024 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय
Published On Dec 30, 2024, 09:26 PM IST
Last UpdatedDec 30, 2024, 09:26 PM IST
इस लिस्ट में यशस्वी जायसवाल के अलावा शुभमन गिल, विराट कोहली, रोहित शर्मा और ऋषभ पंत का नाम शामिल है.
01. यशस्वी जायसवाल
यशस्वी जायसवाल इस लिस्ट में टॉप पर हैं. यशस्वी जायसवाल ने साल 2024 में 23 मैच की 27 इनिंग में 1771 रन बनाए हैं. जायसवाल के बल्ले से इस साल तीन शतक और 11 अर्धशतक आए हैं. उन्होंने यह रन 52.08 की औसत और 76.96 की स्ट्राइक रेट से यह रन बनाए हैं. जायसवाल के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा 1478 रन (तीन शतक, नौ अर्धशतक) हैं. (Image credit- @ybj_19 X)
02. शुभमन गिल
शुभमन गिल का नाम लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. शुभमन गिल ने साल 2024 में 23 मैच की 33 इनिंग में 1189 रन बनाए हैं. शुभमन गिल ने यह रन 39.63 की औसत और 70.52 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं. गिल ने इस साल इंटरनेशनल क्रिकेट में तीन शतक और पांच अर्धशतक जड़े हैं. शुभमन गिल ने टेस्ट में सबसे ज्यादा 866 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक और तीन अर्धशतक शामिल है. (Image credit- @ShubmanGill X)
03. रोहित शर्मा
रोहित शर्मा साल 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. रोहित शर्मा ने साल 2024 में 28 मैच की 40 इनिंग में कुल 1154 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक और सात अर्धशतक शामिल हैं. रोहित शर्मा ने यह रन 31.18 की औसत और 86.83 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं. रोहित शर्मा के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा 619 रन (दो शतक, दो अर्धशतक) है. (Image credit- @ImRo45 x)
04. ऋषभ पंत
ऋषभ पंत इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. एक्सीडेंट के बाद वापसी करने वाले ऋषभ पंत ने साल 2024 में 20 मैच की 28 इनिंग में एक शतक और तीन अर्धशतक के साथ 804 रन बनाए हैं. ऋषभ पंत ने यह रन 32.16 की औसत और 83.14 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं. पंत के नाम सबसे ज्यादा टेस्ट में 576 रन (01 शतक, 03 अर्धशतक) है. (Image credit- @RishabhPant17 X)
05. विराट कोहली
विराट कोहली का नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं. भारत के दिग्गज बल्लेबाज कोहली ने साल 2024 में 23 मैच की 32 इनिंग में 655 रन बनाए, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल है. विराट कोहली ने यह रन 21.83 की मामूली औसत और 73.34 की स्ट्राइक रेट से बनाए. कोहली ने सबसे ज्यादा टेस्ट में 419 रन (01 शतक, 01 अर्धशतक बनाए. (Image credit- ICC X)