- क्रिकेट न्यूज़
- Photos
- बांए हाथ के टॉप-5 भारतीय गेंदबाज, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में झटके सबसे ज्यादा विकेट
बांए हाथ के टॉप-5 भारतीय गेंदबाज, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में झटके सबसे ज्यादा विकेट
Published On Aug 13, 2024, 10:08 PM IST
Last UpdatedAug 13, 2024, 10:08 PM IST
भारत के टॉप-5 बांए हाथ के गेंदबाज जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में झटके हैं सबसे ज्यादा विकेट.
1. जहीर खान
भारत के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान ने अपने करियर में कुल 303 इंटरनेशनल मुकाबले खेले. इस दौरान उन्होंने 597 विकेट अपने नाम किए. वह भारत के सबसे सफलतम बांए हाथ के तेज गेंदबाज हैं.
2. रवींद्र जडेजा
भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा इस खास लिस्ट में दूसरे नंबर पर आते हैं. रवींद्र जडेजा ने अब तक अपने करियर में भारत के लिए 343 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इन मैचों में उन्होंने 568 विकेट झटके हैं. जडेजा के पास जहीर खान के रिकॉर्ड को ध्वस्त करने का मौका है.
3. इरफान पठान
भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने 9 साल के अपने इंटरनेशनल करियर में भारत के लिए 173 मुकाबले खेले थे. इनमें पठान ने 301 विकेट झटके थे.
4. कुलदीप यादव
भारतीय टीम के युवा फिरकी गेंदबाज कुलदीप यादव लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं. उन्होंने अबतक 158 मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 294 विकेट झटके हैं.
5. रवि शास्त्री
भारत के पूर्व हेड कोच और ऑलराउंडर रवि शास्त्री ने अपने करियर में भारत के लिए कुल 230 इंटरनेशनल मुकाबले खेले थे. इसमें उन्होंने 280 विकेट अपने नाम किए थे.