×

IPL 2026 में इन 5 प्लेयर्स पर रहेंगी सबकी नजरें, कितना मिल सकता है दाम

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की सभी 10 टीमों ने अपने रिलीज और रीटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है. शुक्रवार, 15 नवंबर को यह लिस्ट सामने आई. आईपीएल 2026 के लिए नीलामी दिसंबर के मध्य में होगी. टीमें इस नीलामी के दौरान उन खिलाड़ियों को चुनना चाहेंगी जो उन्हें सही संतुलन और मजबूती दे...

indian-premier-league-5-players

indian-premier-league-5-players

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की सभी 10 टीमों ने अपने रिलीज और रीटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है. शुक्रवार, 15 नवंबर को यह लिस्ट सामने आई. आईपीएल 2026 के लिए नीलामी दिसंबर के मध्य में होगी. टीमें इस नीलामी के दौरान उन खिलाड़ियों को चुनना चाहेंगी जो उन्हें सही संतुलन और मजबूती दे सके. हम देखते हैं ऐसे खिलाड़ी जिन्हें नीलामी में टीमें दोबारा खरीद सकती हैं.

Venkatesh-Iyer
Venkatesh-Iyer

वेंकटेश अय्यर

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने इस साल के मिनी-ऑक्शन से पहले अपने इस ऑलराउंडर को रिलीज कर दिया था. हालांकि आईपीएल 2025 के ऑक्शन में टीम ने इस खिलाड़ी को खरीदने के लिए टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ कड़ा मुकाबला किया था. आखिर बाजी केकेआर के हाथ लगी थी. टीम ने अय्यर के लिए 23.75 करोड़ रुपये खर्च किए थे. लेकिन उनका प्रदर्शन अपेक्षित नहीं रहा. और आखिर टीम ने उन्हें रिलीज करने का फैसला किया. अब कोलकाता के पास अच्छा खासा पैसा बचा है. और अगले महीने होने वाले मिनी-ऑक्शन में 64.30 करोड़ रुपये में वह अपनी टीम को नए सिरे से तैयार कर सकती है.

david miller goes back

डेविड मिलर

साउथ अफ्रीका के मिडल-ऑर्डर बल्लेबाज डेविड मिलर ने पंजाब किंग्स और फिर गुजरात टाइटंस के लिए मिडल-ऑर्डर से लेकर फिनिशर तक की भूमिका निभाई है. गुजरात को 2022 में खिताब जितवाने और अगले साल फाइनल में पहुंचाने में उन्होंने अहम भूमिका अदा की. हालांकि लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ उनका प्रदर्शन ऐसा नहीं रहा. और लखनऊ ने आईपीएल 2026 के मिनी-ऑक्शन से पहले अपने इस खिलाड़ी को रिलीज कर दिया है. और अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या अपने इस खिलाड़ी को वापस खरीदना चाहेगी.

Andre Russell creates HISTORY with explosive 13-ball knock, delivers another T20 masterclass


आंद्रे रसेल

कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने इस स्टार खिलाड़ी को जब रिलीज किया तो कई लोगों को हैरानी हुई. आखिर, रसेल कोलकाता को न जाने कितने ही मैच अपने दम पर जितवा चुके हैं. साल 2014 में वेस्टइंडीज का यह धाकड़ ऑलराउंडर केकेआर से जुड़ा और उसी साल टीम ने दूसरी बार आईपीएल का खिताबी जीता था. आंद्रे रसेल की उम्र भले ही 37 साल की हो गई हो लेकिन दुनियाभर की टी20 लीग में उनकी पावर-हिटिंग मजबूत है. आखिरी ओवरों में अगर रसेल क्रीज पर हैं तो कोई भी स्कोर ऐसा नहीं है जिसे हासिल नहीं किया जा सकता. इसके साथ ही वह गेंद से भी बहुत उपयोगी हैं. ऐसे में कोई भी टीम उन्हें अपने साथ रखना चाहेगी.

Matheesha Pathirana
Matheesha Pathirana

मतीशा पथिराना

चेन्नई सुपर किंग्स ने श्रीलंका के इस पेसर को रिलीज कर दिया. बीते साल महानीलामी में चेन्नई ने 13 करोड़ रुपये में पथिराना को खरीदा. उनका गेंदबाजी ऐक्शन स्लिंगी है. और इसी वजह से उन्हें ‘जूनियर मलिंगा’ भी कहा जाता है. जब पथिराना को रिलीज किया तो फैसला थोड़ा चौंकाने वाला रहा. बीते कुछ साल में टीम ने इस खिलाड़ी में काफी निवेश किया है. महेंद्र सिंह धोनी खुलकर इस गेंदबाज की तारीफ कर चुके हैं. लेकिन बीते दो साल में उनका खेल बहुत अच्छा नहीं रहा है. और नाथन एलिस जैसे गेंदबाज के डेथ ओवर गेंदबाजी में सुधार ने टीम को पथिराना को रिलीज करने पर सोचने का मौका दिया. हालांकि पथिराना ऐसे पेसर हैं जो किसी भी टीम की गेंदबाजी ताकत बढ़ा सकते हैं. और चेन्नई भी उसे कम दाम में अपना हिस्सा बना सकती है.

Liam-Livingstone
Liam-Livingstone

लियाम लिविंगस्टन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बीते ऑक्शन में लिविंगस्टन को 8.75 करोड़ रुपये में खरीदा था. इस धाकड़ बल्लेबाज से टीम को काफी उम्मीदें थीं. हालांकि वह उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए. उन्होंने 8 पारियों में सिर्फ 112 रन बनाए और 133.33 के स्ट्राइक-रेट से बल्लेबाजी की. और उन्होंने कुल 2 ही विकेट लिए. ऐसे में इस इंग्लिश खिलाड़ी को बीते साल की चैंपियन टीम ने रिलीज कर दिया. लेकिन जिस दर्जे के खिलाड़ी लिविंगस्टन हैं उसे देखकर कहा जा सकता है इस खिलाड़ी को खरीदने के लिए टीमें काफी पैसा खर्च कर सकती हैं.

Cameron-Green
Cameron-Green

कैमरून ग्रीन

कैमरून ग्रीन आईपीएल 2025 के मेगा-ऑक्शन में टीम का हिस्सा नहीं थे. वह चोट के चलते इसमें शामिल नहीं हो पाए थे. हालांकि इस साल की नीलामी में उन पर काफी दांव लग सकता है. ऑस्ट्रेलिया का यह ऑलराउंडर चोट से उबर चुका है और टी20 क्रिकेट में वह नियमित खेल रहा है. आरसीबी अपने पूर्व खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ना चाहेगी. इसके अलावा केकेआर के पास भी नीलामी को बढ़ाने के लिए पैसा है.

Trending This Week