×

WPL Auction 2026: इन 5 दिग्गज खिलाड़ियों को किसी फ्रैंचाइजी ने नहीं खरीदा, नहीं लगी बोली

WPL 2026 की नीलामी में इन 5 बडे़ नामों को किसी ने नहीं खरीदा. हालांकि इन खइलाड़ियों के नाम और रिकॉर्ड शानदार हैं.

WPL-unsold-big-names

WPL-unsold-big-names

विमेंस प्रीमियर लीग 2026 की महानीलामी समाप्त हो गए हैं. पांच टीमों ने कुल 67 खिलाड़ियों को खरीदा. कुल 23 विदेशी खिलाड़ियों को खरीदा गया. नीलामी में कुल 277 खिलाड़ी शामिल थे. दीप्ति शर्मा सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं. उनके लिए यूपी वॉरियर्ज ने 3.20 करोड़ रुपये खर्च किए. वहीं कुछ ऐसे भी खिलाड़ी रहे जिनकी चर्चा खूब थी लेकिन उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला. जानते हैं ऐसे ही पांच नाम.

एलीसा हीली

ऑस्ट्रेलिया की विकेटकीपर बल्लेबाज बीते तीन सीजन से यूपी वॉरियर्ज के साथ खेल रही थीं. लेकिन इस साल की नीलामी से पहले टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया. यूपी ने तय किया कि वह नए सिरे से टीम बनाएगी. इस बार यूपी ने उन्हें नहीं खरीदा. इस टीम ने मैग लैनिंग को खरीदा जिन्हें दिल्ली ने नीलामी से पहले रिलीज कर दिया था. इसके साथ ही टीम ने फोएबे लिचफील्ड को अपनी टीम में रखा, जो बीते साल गुजरात जायंट्स का हिस्सा रहीं. यूपी ने एक्सीलेरेटेड राउंड में प्रतिक रावल को भी खरीदा.

एलाना किंग

ऑस्ट्रेलिया की इस क्रिकेटर को भी किसी टीम ने नहीं खरीदा. यह भी हैरान करने वाली बात रही. किंग ने इससे पहले विमेंस प्रीमियर लीग में सिर्फ एक मैच खेला है. यह मैच उन्होंने बीते सीजन में यूपी वॉरियर्ज के लिए खेला था. इस गेंदबाज ने उस मैच में तीन ओवरों में 38 रन दिए थे और वह बहुत महंगी साबित हुई थीं.

capsey

TRENDING NOW


एलिस कैप्सी

इंग्लैंड की क्रिकेटर कैप्सी अभी तक विमेंस प्रीमियर लीग के सभी सीजन में खेली थीं. लेकिन बीते सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें सिर्फ एक मैच में ही प्लेइंग इलेवन में शामिल किया. विमेंस प्रीमियर लीग की नीलामी से पहले विमेंस बिग बैश लीग में उन्होंने 14 रन देकर चार विकेट लिए थे. लेकिन यह काफी नहीं रहा.

heather-Knight हीदर नाइट
heather-Knight हीदर नाइट

हीदर नाइट

हीदर नाइट इंग्लैंड की क्रिकेटर हैं. वह तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वालीं पहली महिला क्रिकेटर हैं. वह गेंदबाजी में भी योगदान दे सकती हैं. वह पहले सीजन में आरसीबी के लिए खेली थीं लेकिन उसके बाद उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला है. हालांकि वह इंटरनेशनल क्रिकेट मे 7 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं.

Tazmin Brits
Tazmin Brits

तैजमिन ब्रिट्स

साउथ अफ्रीका की यह खिलाड़ी इस साल अच्छे फॉर्म में हैं. इस ओपनर ने टीम को कई बार अच्छी शुरुआत दी है. वह महिला टी20 इंटरनेशनल में 1719 रन बना चुकी हैं. इसके बाद भी नीलामी में उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला.

Trending This Week