×

IPL Auction 2026: 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस के 6 सुपरस्टार, किसे मिलेगा सबसे ज्यादा दाम

IPL 2026 की नीलामी में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट भी सामने आ गई है. इसमें कुल 40 खिलाड़ी ऐसे हैं जिनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है. इन ‘सबसे महंगे’ खिलाड़ियों में कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्हें खरीदने के लिए फ्रैंचाइजी टीमों में मुकाबला देखा जा सकता है. एक नजर डालते हैं ऐसे...

IPL-Auction-2026

IPL-Auction-2026

IPL 2026 की नीलामी में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट भी सामने आ गई है. इसमें कुल 40 खिलाड़ी ऐसे हैं जिनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है. इन ‘सबसे महंगे’ खिलाड़ियों में कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्हें खरीदने के लिए फ्रैंचाइजी टीमों में मुकाबला देखा जा सकता है. एक नजर डालते हैं ऐसे खिलाड़ियों पर जिन पर अच्छा दांव लग सकता है.

Cameroon Green
Cameroon Green

कैमरन ग्रीन: ऑक्शन का सबसे बड़ा आकर्षण

ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन को इस ऑक्शन का सबसे हाई-वैल्यू खिलाड़ी माना जा रहा है. गेंद और बल्ले दोनों से कैमरन ग्रीम मैच का रुख पलट सकते हैं. और इसी वजह से टीमें उन्हें अपने साथ रखना चाहेंगी. हालांकि बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये होने से ज्यादा टीमें उन्हें शायद नहीं खरीद सकतीं. KKR और CSK जैसी टीमें उन्हें खरीदने की कोशिश कर सकती हैं. 2023 में 17.5 करोड़ की भारी बोली मिलने के बाद ग्रीन अब एक बार नीलामी में लौट रहे हैं. टीमें उन्हें लंबे वक्त के निवेश हो सकते हैं.

Ravi Bishnoi
Ravi Bishnoi

रवि बिश्नोई: बिश्नोई की फिरकी का जादू चलेगा?

लखनऊ सुपर जायंट्स ने रवि बिश्नोई को रिलीज कर दिया. इस लेग स्पिनर के पास कंट्रोल है. और वह किसी भी परिस्थिति में विकेट निकालने की काबिलियत रखते हैं. वह आक्रामक गेंदबाजी करते हैं जिससे बल्लेबाज पर हमेशा दबाव बना रहता है. बिश्नोई की उम्र सिर्फ 24 साल है और ऐसे में वह लंबे समय का निवेश बन सकते हैं.


स्टीव स्मिथ की आईपीएल में हो रही है वापसी!

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ने इस बार आईपीएल में वापसी की है. और उनका आना वाकई हैरान करने वाली खबर है. आईपीएल 2021 में वह आखिरी बार आईपीएल में खेले थे. और आईपीएल 2022 के मेगा-ऑक्शन में उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला. और इसके बाद उनका यूं वापसी करना वाकई हैरान करता है.उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है और क्या उन्हें इस कीमत पर खरीदार मिलेगा. स्मिथ ने 2024 के बाद से कोई टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है. पर जिन टीमों को कप्तान की जरूरत है, वे स्मिथ के नाम पर विचार कर सकती हैं.

Venkatesh Iyer
Venkatesh Iyer

वेंकटेश अय्यर: केकेआर ने किया था रिलीज, अब फिर नीलामी की दौड़ में

वेंकटेश अय्यर को आईपीएल 2025 की नीलामी में केकेआर ने 23.75 करोड़ रुपये में खरीदा था. लेकिन उनके लिए वह सीजन अच्छा नहीं रहा. इस वजह से टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया. लेकिन यह ऑलराउंडर एक बार फिर नीलामी का हिस्सा है. उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है. वह टॉप या मिडल-ऑर्डर कहीं भी बल्लेबाजी कर सकते हैं. इसके अलावा गेंदबाजी में भी अपना योगदान दे सकते हैं.

Josh Inglis
Josh Inglis

जॉश इंग्लिस: कमाल का विकेटकीपर, काम करेगा आसान

ऑस्ट्रेलिया के जॉश इंग्लिस को लेकर भी टीमों के बीच रोमांचक जंग देखने को मिल सकती है. ऑस्ट्रेलिया का यह खिलाड़ी विकेट के पीछे बहुत तेज है और विकेट के आगे भी कमाल का बल्लेबाज है. वह तेजी से रन बना सकते हैं और मैच का रुख पलट सकते हैं. KKR जैसी टीम जिसे एक विकेटकीपर की तलाश है, के लिए वह कारगर साबित हो सकते हैं.

David Miller Scored Century
David Miller Scored Century

डेविड मिलर: अनुभव किसी बाजार में नहीं मिलता


डेविड मिलर के लिए आईपीएल 2025 अच्छा न गया हो लेकिन वह कमाल के फिनिशर हैं. मैच खत्म करने की उनकी क्षमता सवालों से परे है. वह दबाव झेल सकते हैं और रन बना सकते हैं. 3000 से अधिक रन और डेथ ओवर्स में मैच पलटने की क्षमता—मिलर उन टीमों के लिए वरदान हैं जिन्हें अच्छा मैच फिनिशर चाहिए.

Trending This Week