- क्रिकेट न्यूज़
- Photos
- IPL में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले टॉप-5 बैटर्स, निकोलस पूरन ने सहवाग- गेल को पीछे छोड़ा
IPL में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले टॉप-5 बैटर्स, निकोलस पूरन ने सहवाग- गेल को पीछे छोड़ा
Published On Apr 08, 2025, 05:36 PM IST
Last UpdatedApr 08, 2025, 05:36 PM IST
निकोलस पूरन ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में 36 गेंद में 87 रन की पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 07 चौके और 08 छक्के लगाए.
01. आंद्रे रसेल
वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज और आईपीएल में केकेआर का हिस्सा आंद्रे रसेल इस लिस्ट में टॉप पर हैं. आंद्रे रसेल ने 1120 बॉल में आईपीएल में 2000 रन पूरे किए थे.
02. निकोलस पूरन
वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. निकोलस पूरन ने 1198 बॉल में 2000 आईपीएल रन बनाने का कारनामा किया है.
03. वीरेंद्र सहवाग
भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. वीरेंद्र सहवाग ने आईपीएल में 1211 बॉल में 2000 आईपीएल रन बनाए थे.
04. क्रिस गेल
वेस्टइंडीज के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. क्रिस गेल ने 1251 बॉल में आईपीएल में 2000 रन बनाने का कारनामा किया था.
05. ऋषभ पंत
भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का नाम लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं. ऋषभ पंत ने आईपीएल में 1306 बॉल में 2000 रन पूरे किए थे.