×

IND VS SA ODI इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बैटर्स, डिविलियर्स- डी कॉक की लिस्ट में शामिल हुए कोहली

भारत और साउथ अफ्रीका की टीम वनडे सीरीज के पहले में रविवार को आमने-सामने होगी. इस सीरीज में रोहित और कोहली पर नजरें होगी.

IND VS SA ODI

IND VS SA ODI

Most Centuries in IND VS SA ODI: भारत और साउथ अफ्रीका की टीम रविवार को तीन मैचों की वनडे सीरीज में आमने-सामने हुई. इस मैच में विराट कोहली ने धमाकेदार शतक जड़ा. कोहली ने इस शतक के साथ एक खास रिकॉर्ड बनाया है और उन्होंने दिग्गज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है. इसके अलावा उन्होंने एबी डिविलियर्स और डि कॉक जैसे बल्लेबाजों के क्लब में एंट्री भी ली है. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच साल 1991 से अब तक 95 वनडे मैच खेले गए हैं. टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट, जिन्होंने भारत- साउथ अफ्रीका वनडे मैच में सबसे ज्यादा शतक लगाए हैं.

Gary Kristen
Gary Kristen

05. गैरी कर्स्टन

साउथ अफ्रीका के इस दिग्गज खिलाड़ी ने साल 1995 से 2001 के बीच भारत के खिलाफ 26 वनडे मुकाबलों में 4 शतक लगाए हैं और वह इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं. उन्होंने भारत के खिलाफ 1,377 रन बनाए हैं. इस खिलाड़ी ने अपने वनडे करियर में भारत के खिलाफ नाबाद 133 रन की पारी खेली थी, वह भारतीय टीम के हेड कोच भी रहे हैं, उनके मार्गदर्शन में भारत ने वनडे विश्व कप 2011 का खिताब जीता था.

Sachin Tendulkar
Sachin-Tendulkar

04. सचिन तेंदुलकर

भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने साल 1991 से 2011 के बीच साउथ अफ्रीका के खिलाफ 57 मुकाबलों में सर्वाधिक 2,001 रन बनाए हैं, इस दौरान उनके बल्ले से पांच शतक निकले हैं, वह इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. तेंदुलकर वनडे इतिहास में दोहरा शतक लगाने वाले पहले पुरुष क्रिकेटर हैं, उन्होंने यह कारनामा साउथ अफ्रीका के खिलाफ किया था.

Virat Kohli
Virat Kohli big record

TRENDING NOW


03. विराट कोहली

‘रन मशीन’ विराट कोहली इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने साउथ अफ्रीका के 32 वनडे मुकाबलों में छह शतक लगाए हैं. उनके बल्ले से 68.29 की औसत के साथ 1639 रन निकले हैं. विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 160 रन की नाबाद पारी खेली है.

Ab De Villiers ODI Century
(Image credit-X)

02. एबी डिविलियर्स

‘मिस्टर 360’ के नाम से मशहूर साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी एबी डिविलियर्स का नाम लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. एबी डिविलियर्स ने भारत के खिलाफ 32 वनडे मुकाबलों में 48.46 की औसत के साथ 1,357 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 6 शतक लगाए हैं.

Quinton De Kock
Quinton De Kock

01. क्विंटन डी कॉक

साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक का नाम इस लिस्ट में टॉप पर हैं. डि कॉक ने साल 2013 से 2023 के बीच भारत के खिलाफ 20 वनडे मैच खेले, जिसमें 53.85 की औसत के साथ 1,077 रन अपने नाम किए. इस दौरान उनके बल्ले से 6 शतक निकले हैं. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने भारत के खिलाफ 135 रन की पारी भी खेली.

Trending This Week