• Home
  • Photos
  • IND VS AUS T20I में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर्स, लिस्ट में सिर्फ एक एक्टिव प्लेयर्स

IND VS AUS T20I में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर्स, लिस्ट में सिर्फ एक एक्टिव प्लेयर्स

Edited By : Akhilesh Tripathi | Oct 29, 2025, 12:57 PM IST

Published On Oct 29, 2025, 12:57 PM IST

Last UpdatedOct 29, 2025, 12:57 PM IST

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी. पहला मैच कैनबरा में खेला जाएगा, , पांचवां और अंतिम मैच ब्रिस्बेन में 8 नवंबर को आयोजित होगा.

1 /5
Mathew Wade

05. मैथ्यू वेड

बाएं हाथ का यह ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज लिस्ट में पांचवें पायदान पर है. उन्होंने साल 2012 से 2024 के बीच भारत के खिलाफ 17 टी20 मुकाबलों में 54.22 की औसत के साथ 488 रन बनाए, इस दौरान वेड ने 20 छक्के लगाए हैं.

2 /5
Shane watson

04. शेन वॉटसन

साल 2010 से 2016 के बीच ऑस्ट्रेलिया के दाएं हाथ के बल्लेबाज शेन वॉटसन ने 8 टी20 मुकाबलों में 50.33 की औसत के साथ 302 रन बनाए. इस दौरान वॉटसन के बल्ले से 20 छक्के देखने को मिले.

3 /5
Virat Kohli Six

03. विराट कोहली

रन-मशीन कोहली ने साल 2012 से 2024 के बीच ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ 23 टी20 मुकाबले खेले, जिसमें 49.62 की औसत के साथ 794 रन जोड़े. इस दौरान कोहली ने 26 छक्के और 60 चौके लगाए.


4 /5
Rohit Sharma Six

02. रोहित शर्मा

भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने साल 2007 से 2024 के बीच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 23 टी20 मुकाबलो में 29 छक्के लगाए. इस दौरान रोहित ने 28.47 की औसत के साथ 484 रन अपने नाम किए, रोहित इस फॉर्मेट में 4 अर्धशतक लगा चुके हैं.

5 /5
Glenn Maxwell Six

01. ग्लेन मैक्सवेल

साल 2012 से 2024 के बीच इस ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवे ल ने 22 मुकाबलों में 31.88 की औसत के साथ 574 रन बना. इस दौरान उनके बल्ले से 34 चौके और 38 छक्के देखने को मिले. मैक्सवेल भारत के खिलाफ 2 टी20 शतक लगा चुके हैं. ग्लेन मैक्सवेल टॉप- 5 खिलाड़ियों की सूची में एकमात्र एक्टिव खिलाड़ी भी हैं.