• Home
  • Photos
  • IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा डॉट बॉल फेंकने वाले बॉलर्स, बुमराह किस नंबर पर हैं ?

IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा डॉट बॉल फेंकने वाले बॉलर्स, बुमराह किस नंबर पर हैं ?

Edited By : Akhilesh Tripathi | Mar 19, 2026, 09:36 PM IST

Published On Mar 19, 2026, 09:36 PM IST

Last UpdatedMar 19, 2026, 09:36 PM IST

IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा डॉट बॉल फेंकने गेंदबाजों की लिस्ट में भारतीय दिग्गजों का नाम शामिल है.

1 /5
Bhuvneshwar Kumar

01. भुवनेश्वर कुमार

भारत के दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने साल 2011 से अब तक कुल 190 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें 4,222 गेंदें फेंकीं. इस दौरान भुवी ने 1,852 डॉट बॉल डालीं. आईपीएल करियर में भुवनेश्वर कुमार ने कुल 5,412 रन देकर 198 विकेट निकाले हैं.

2 /5
sunil-narine

02. सुनील नरेन

वेस्टइंडीज के इस स्पिनर ने आईपीएल करियर में कुल 189 मैच खेले, जिसमें 4,345 गेंदें फेंकीं, जिनमें 1,720 डॉट बॉल भी शामिल हैं. नरेन ने आईपीएल करियर में अब तक कुल 4,922 रन दिए हैं. सुनील नरेन के नाम पर 192 विकेट भी है.

3 /5
Ravichandran Ashwin

03. रविचंद्रन अश्विन

भारत के इस दिग्गज स्पिनर ने आईपीएल करियर में 221 मैच खेले, जिसमें 4,710 गेंदें फेंकी. इस दौरान 1,663 बॉल पर कोई रन नहीं बना. अश्विन ने आईपीएल करियर में 187 विकेट अपने नाम किए थे.


4 /5
Jasprit Bumrah Ipl records

04. जसप्रीत बुमराह

भारत के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने आईपीएल करियर में 145 मुकाबले खेले, जिसमें 3,337 बॉल फेंकी है, इस दौरान 1,420 गेंदें डॉट रहीं. बुमराह ने आईपीएल करियर में 183 विकेट हासिल किए हैं.

5 /5
Piyush chawla MI

05. पीयूष चावला

भारतीय स्पिनर पीयूष चावला ने साल 2008 से 2024 के बीच आईपीएल करियर में 192 मैच खेले, जिसमें 5,108 रन देकर 192 विकेट हासिल किए। इस दौरान चावला ने कुल 3,850 गेंदें फेंकीं, जिसमें 1,358 बॉल डॉट रहीं.