×

YEAR Ender 2025: साल 2025 के पांच बड़े विवाद, जिसने क्रिकेट की दुनिया में मचाया हड़कंप

साल 2025 में क्रिकेट की अच्छी यादों के अलावा कुछ ऐसी विवादित घटनाएं भी हुई, जिसके लिए साल 2025 याद किया जाएगा.

2025 cricket controversies

2025 cricket controversies

Five big controversies of Indian cricket in 2025: साल 2025 क्रिकेट की दुनिया के लिए काफी यादगार रहा. भारतीय टीम ने 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी जीती. वहीं साउथ अफ्रीका ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीतकर 27 साल से चला आ रहा आईसीसी खिताब का इंतजार खत्म किया. इसी साल भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपना पहला विश्व कप जीता. इन अच्छी यादों के अलावा कुछ विवादित घटनाएं भी हुई, जिनके लिए साल 2025 याद किया जाएगा. क्रिकेट की दुनिया से जुड़े साल के पांच बड़े विवादों पर नजर…

indian team after winning champions trophy 2025
indian team after winning champions trophy 2025

चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर मचा हंगामा

इस साल की शुरुआत में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी खेली गई, जहां भारतीय टीम ने 12 साल बाद एक बार फिर इस खिताब पर कब्जा किया. हालांकि इस टूर्नामेंट से पहले जमकर हंगामा हुआ. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन पाकिस्तान में होना था, मगर भारत ने पाकिस्तान में खेलने से इनकार कर दिया. पाकिस्तान भी पीछे हटने को तैयार नहीं था, मगर बीसीसीआई के लगातार विरोध की वजह से पीसीबी पीछे हटा और टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल में पाकिस्तान और दुबई में खेला गया. इस टूर्नामेंट के बाद यह तय किया गया कि भारत और पाकिस्तान अब आईसीसी टूर्नामेंट में तटस्थ स्थल पर ही खेलेंगे.

bengaluru Stampede
bengaluru Stampede

आरसीबी के खिताबी जश्न में पड़ी खलल

आरसीबी ने इस साल खिताबी सूखा खत्म करते हुए आईपीएल 2025 का खिताब जीता. यह टीम का पहला आईपीएल खिताब था. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खिताब का जश्न मनाने के लिए टीम और फैंस जुटे थे. इसी बीच भगदड़ में स्टेडियम के पास 11 लोगों की मौत हो गई, इस घटना ने न सिर्फ जीत का जश्न फीका किया बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे दुखदाई घटनाओं में से एक बन गई.

Asia Cup 2025 Trophy
Asia Cup 2025 Trophy

TRENDING NOW


भारत ने पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी से खिताब लेने से किया इनकार

एशिया कप 2025 साल का सबसे चर्चित इवेंट था. इस दौरान भारतीय टीम ने पाकिस्तानी टीम से हाथ नहीं मिलाया. यह सिलसिला लगातार तीन मैचों तक चला और साल की सबसे बड़ी खबर बना. क्रिकेट में ऐसा नहीं देखा गया कि दोनों टीमों के खिलाड़ी हाथ न मिलाते हों. इसके बाद फाइनल में जीत के बाद भारतीय टीम का पाकिस्तानी मूल के एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी से खिताब न लेना भी चर्चा में रहा. भारतीय टीम ने प्रतीकात्मक एशिया कप ट्रॉफी के साथ सेलिब्रेशन किया. भारतीय टीम को अब तक एशिया कप 2025 का खिताब नहीं मिला है. पाकिस्तानी खिलाड़ियों हारिस रऊफ और साहिबजादा फरहान ने भी विवादास्पद सेलिब्रेशन किया था.

Jadeja Sundar
Jadeja Sundar

ओल्ड ट्रैफर्ड में बेन स्टोक्स ने भारतीय बल्लेबाजों से नहीं मिलाया हाथ

भारत और इंग्लैंड के बीच ओल्ड ट्रैफर्ड में चौथा टेस्ट खेला गया. टेस्ट में रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर ने शतक के करीब होने की वजह से अपनी पारी जारी रखी, जिसके बाद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स से हैंडशेक को मना कर दिया था. जडेजा और सुंदर से स्टोक्स की हाथ न मिलाए जाने की घटना ने चर्चा बटोरी और इंग्लिश मीडिया ने उसे विवाद के तौर पर दिखाया.

Shukri Conrad
Shukri Conrad

शुकरी कॉनराड ने किया ग्रोवेल शब्द का इस्तेमाल

साउथ अफ्रीका के हेड कोच शुकरी कॉनराड ने भारत के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए टेस्ट में अपनी टीम के रवैये को बताने के लिए ‘ग्रोवेल’ शब्द का इस्तेमाल किया. इस शब्द के इस्तेमाल के बाद शुकरी कॉनराड विवादों में आ गए. अनिल कुंबले और चेतेश्वर पुजारा जैसे पूर्व भारतीय क्रिकेटरों ने इस कमेंट की कड़ी आलोचना की, इस शब्द का इस्तेमाल सकारात्मक रूप में नहीं किया जाता.

Trending This Week