• Home
  • Photos
  • IPL में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बैटर्स, टॉप-7 में सिर्फ एक भारतीय

IPL में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बैटर्स, टॉप-7 में सिर्फ एक भारतीय

Edited By : Akhilesh Tripathi | Apr 09, 2025, 06:25 PM IST

Published On Apr 09, 2025, 06:25 PM IST

Last UpdatedApr 09, 2025, 06:25 PM IST

न्यूजीलैंड के डेवॉन कोनवे ने चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलते हुए पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में आईपीएल में 1000 रन पूरे कर लिए.

1 /7
Shaun Marsh

01. शॉन मार्श

ऑस्ट्रेलिया के शॉन मार्श आईपीएल में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने सिर्फ 21 इनिंग में आईपीएल में 1000 रन पूरे किए थे. शॉन मार्श आईपीएल में पंजाब किंग्स का हिस्सा थे. उन्होंने आईपीएल के 71 मैच में एक शतक और 20 अर्धशतक के साथ 2477 रन बनाए.

2 /7
Lendl-Simmons

02. लेंडल सिमंस

वेस्टइंडीज के लेंडल सिमंस का नाम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. लेंडल सिमंस ने 23 इनिंग में आईपीएल में 1000 रन पूरे किए थे. लेंडल सिमंस आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते नजर आए थे. लेंडल सिमंस ने आईपीएल के 29 मैच में एक शतक और 11 अर्धशतक के साथ 1179 रन बनाए.

3 /7
(Image credit- IPL/BCCI X)

03. डेवॉन कॉनवे

न्यूजीलैंड के डेवॉन कॉनवे का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है. डेवॉन कॉनवे लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 24 इनिंग में आईपीएल में 1000 रन पूरे किए हैं. डेवॉन कोनवे के नाम आईपीएल में 10 अर्धशतक है. कॉनवे आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स का हिस्सा हैं.

4 /7
Matthew Hayden ipl

04. मैथ्यू हेडन

ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन का नाम लिस्ट में चौथे नंबर पर है. मैथ्यू हेडन ने आईपीएल की 25 इनिंग में 1000 रन पूरे किए थे. मैथ्यू हेडन ने आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेला है. उनके नाम 32 मैच में 08 अर्धशतक के साथ 1107 रन है.

5 /7
Sai Sudarshan

05. साईं सुदर्शन

भारत के युवा बल्लेबाज साईं सुदर्शन का नाम लिस्ट में पांचवे नंबर पर हैं. साईं सुदर्शन ने 25 इनिंग में आईपीएल में 1000 रन पूरे किए थे. साईं सुदर्शन आईपीएल में गुजरात टाइटंस का हिस्सा हैं. उनके नाम आईपीएल के आईपीएल के 29 मैच में 1225 रन है, उन्होंने आईपीएल में एक शतक और 08 अर्धशतक लगाया है.

6 /7
Jonny Bairstow

06. जॉनी बेयरस्टो

इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो का नाम इस लिस्ट में छठे नंबर पर हैं. उन्होंने आईपीएल के 26 इनिंग में 1000 रन बनाने का कारनामा किया था. जॉनी बेयरस्टो आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स का हिस्सा रहे हैं. आईपीएल के 50 मैच में उनके नाम 1589 रन है, जिसमें दो शतक और 09 अर्धशतक शामिल है.

7 /7
(Image credit- X)

07. क्रिस गेल

वेस्टइंडीज के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल का नाम इस लिस्ट में सातवें नंबर पर है. क्रिस गेल ने आईपीएल की 27 इनिंग में 1000 रन पूरे किए थे. क्रिस गेल आईपीएल में केकेआर, आरसीबी और पंजाब किंग्स का हिस्सा रहे हैं. गेल ने आईपीएल ने 142 मैच में 4965 रन बनाए हैं. उनके नाम आईपीएल में छह शतक और 31 अर्धशतक है.