×

चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-7 बैटर्स, टॉप पर पहुंचे इब्राहिम जादरान

इब्राहिम जादरान ने चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर अपने नाम किया. उन्होंने बेन डकेट को पीछे छोड़ दिया.

Ibrahim Zadran century

(Image credit-@ACBofficials X)

Highest individual scores in Champions Trophy: अफगानिस्तान के बल्लेबाज इब्राहिम जादरान ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच में इतिहास रच दिया. वह चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. उन्होंने बेन डकेट को पीछे छोड़ दिया.

Ibrahim Zadran
(Image credit-@ACBofficials X)

01. इब्राहिम जादरान

अफगानिस्तान के युवा बल्लेबाज इब्राहिम जादरान इस लिस्ट में टॉप पर पहुंच गए हैं. उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ मैच लाहौर में 177 रन की पारी खेली, इसके साथ ही उन्होंने इतिहास रच दिया. चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में यह सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है.

ben-ducket
ben-ducket

02. बेन डकेट

इंग्लैंड के ओपनर बेन डकेट का नाम लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. बेन डकेट ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में लाहौर में 165 रन की पारी खेली थी.

Nathan-Astle
(Image credit- X)


03. नाथन एस्टल

न्यूजीलैंड के नाथन एस्टल का नाम लिस्ट में तीसरे नंबर पर है. नाथन एस्टल ने यूएसए के खिलाफ साल 2004 में द ओवल में 145 रन की नाबाद पारी खेली थी.

Andy Flower
(Image credit- X)

04. एंडी फ्लावर

जिम्बाब्वे के एंडी फ्लावर का नाम लिस्ट में चौथे नंबर पर है. एंडी फ्लावर ने साल 2002 में कोलंबो में भारत के खिलाफ मैच में 145 रन की पारी खेली थी.

Sourav-Ganguly
Sourav-Ganguly

05. सौरव गांगुली

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का नाम लिस्ट में पांचवें नंबर पर है. सौरव गांगुली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ नैरोबी में साल 2000 में नाबाद 141 रन बनाए थे.

sachin Tendulkar
sachin Tendulkar

06. सचिन तेंदुलकर

टीम इंडिया के महान बल्लेबाज और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर लिस्ट में छठे नंबर पर हैं. सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ढाका में साल 1998 में 141 रन की पारी खेली थी.

Graeme Smith
(Image credit-X)

07. ग्रीम स्मिथ

साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ का नाम लिस्ट में सातवें नंबर पर हैं. ग्रीम स्मिथ ने इंग्लैंड के खिलाफ साल 2009 में सेंचुरियन में 141 रन बनाए थे.

Trending This Week